Neha Bhasin: सिंगर नेहा भसीन ने आपत्तिजनक बोल लिखने वाले पुरुष रैपर्स की आलोचना की। उन्होंने कई गंभीर सवाल उठाए और तंज भी कसा। आइए जानते हैं नेहा ने क्या लिखा।
सिंगर नेहा भसीन ने हाल ही में उन पुरुष रैपर्स की आलोचना की जो अपने गानों में महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बोल लिखते हैं। नेहा ने कहा कि रैपर्स ऐसे बोल लिखना जारी रखते हैं, जबकि दर्शक उन्हें सुनते हैं और इसे सामान्य मानते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर लिखी हुई इस पोस्ट पर सिंगर ने किसी रैपर का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
2 of 5
नेहा भसीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @nehabhasin4u
रैपर्स पर उठाए सवाल
बुधवार को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने पुरुष रैपर्स के लिखे गए बोल पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, "मैं औसत से कमतर पुरुष रैपर्स और गायक बनने की चाहत रखने वालों से बहुत तंग आ चुकी हूं, जो अपने गानों में महिलाओं को अजीबोगरीब चीजें कहते हैं और सभी भारतीय पुरुष और महिलाएं इससे सहमत हैं। क्या भारत में लैंगिक भेदभाव के पाखंड की कोई सीमा है? लड़का करे तो भाई, यार। लड़की करे तो कैरेक्टर ढीला।” Pushpa 2-Jaat: 'पुष्पा 2' के साथ सिनेमाघरों में धूम मचाएगा 'जाट' का टीजर, अल्लू अर्जुन के साथ जुड़ेंगे सनी देओल
विज्ञापन
3 of 5
नेहा भसीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @nehabhasin4u
नेहा ने कसा तंज
सिंगर नेहा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मेरे पास कोई पिंजरा नहीं है जिसे मैं खोलना चाहती हूं। मैं दूध मलाई नहीं हूं और मैं निश्चित रूप से बंता की बोतल नहीं हूं। बड़े हो जाओ।" कमेंट सेक्शन में नेहा ने लिखा, "समाज हमेशा महिलाओं को भड़काऊ कपड़े पहनकर संस्कृति को खराब करने के लिए कहता रहता है या सिर्फ शॉर्ट्स पहनकर भारतीय संस्कृति को खत्म कर रहा है, जबकि आप अपने बच्चों को सिर्फ इसलिए अपमानजनक गीतों पर रील बनाने के लिए कहते हैं, क्योंकि यह ट्रेंड कर रहा है।" हालांकि, बाद में नेहा ने यह पोस्ट डिलीट कर दी।
4 of 5
नेहा भसीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @nehabhasin4u
इस बीमारी से जूझ रही हैं नेहा
नेहा ने हाल ही में प्रीमेन्स्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (पीएमडीडी) के साथ अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे वह अपनी किशोरावस्था से ही इससे जूझ रही हैं। भसीन ने अपने करियर में कई शानदार गाने गाए हैं, जिसमें ‘डंकी’, ‘कुछ खास है’, ‘असलम-ए-इश्कुम’, ‘स्वैग से स्वागत’, ‘जग घुमेया’ और ‘हीरिए’ जैसे गाने शामिल है।