फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Vora: लेखन ही नहीं एक्टिंग में भी नीरज वोरा ने जमाया अपना सिक्का, रंगमंच में भी लहराया हुनर का परचम

Sun, 22 Jan 2023 10:36 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीरज वोरा - फोटो : Social media
नीरज वोरा बॉलीवुड की उन महान हस्तियों की लिस्ट में शामिल थे, जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग-अलग विधा में काम करके खूब नाम कमाया था। शायद ही फिल्मी दुनिया का कोई क्षेत्र खाली छूटा होगा, जिसमें नीरज ने अपना हाथ ना आजमाया हो। उन्होंने एक स्क्रिप्ट राइटर और फिर एक्टर और अंतिम समय में एक बेहतरीन डायरेक्टर के रूप में काम किया था। एक संगीत परिवार से ताल्लुक रखने वाले नीरज बचपन से ही उसी माहौल में पले बढ़े थे। बड़े होते ही वह रंगमंच से जुड़ गए थे। नीरज एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने हर क्षेत्र में अपने हुनर का परचम लहराया था।
विज्ञापन

2 of 5
नीरज वोरा - फोटो : social media
नीरज का जन्म 22 जनवरी 1963 को गुजरात के भुज में हुआ था। नीरज के पिता पंडित विनायक राय वोरा एक शास्रीय संगीतकार और तार शहनाई वादक थे। वहीं, नीरज वोरा की मां प्रमिला बेन एक गृहणी थीं। नीरज छोटे ही थे जब उनके पिता उन्हें और उनकी मां को लेकर मुंबई आ गए। यहां एक स्कूल में उन्हें इंडियन क्लासिकल म्यूजिक टीचर की हैसियत से नौकरी मिल गई थी।

Samantha Ruth Prabhu: बीमारी के बाद काम पर लौटीं सामंथा, शुरू की 'सिटाडेल' की शूटिंग 
विज्ञापन

3 of 5
नीरज वोरा - फोटो : social media
नीरज वोरा ने 1984 में आई केतन मेहता की फिल्म ‘होली’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद नीरज ने लगातार सफलता का स्वाद चखना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें 'रंगीला' फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला। उस फिल्म की स्क्रिप्ट नीरज ने ही लिखी थी। फिल्म में एक्टर की गैरहाजिरी में नीरज को काम करने का मौका मिला, जिसका उन्होंने बखूबी फायदा उठाया। उनके काम को देखकर अनिल कपूर और प्रियदर्शन ने फिल्म ‘विरासत’ के लिए उन्हें अप्रोच किया था।

4 of 5
नीरज वोरा - फोटो : social media
नीरज एक्टिंग और लेखन में तो हाथ आजमा ही चुके थे। बाद में उन्होंने अक्षय कुमार की ‘खिलाड़ी 420’ से निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा था। इसके बाद ‘फिर हेरा फेरी’ के लिए सतीश कौशिक की जगह नीरज को इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी मिली थी। नीरज ने कई फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी और पांच फिल्मों का निर्देशन किया।
 

Bhuvan Bam: 'अजनबी' भुवन किस 'सफर' से बने यूट्यूब के 'रहगुजर'? पढ़ें रेस्तरां से वेब सीरीज तक की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीरज वोरा - फोटो : social media
नीरज वोरा को असली पहचान अपने अभिनय से ही मिली थी। उनकी कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आती थी। नीरज हर रोल में खुद को ढाल लेते थे। उन्होंने ‘विरासत’, ‘सत्या’, ‘मन’, ‘बादशाह’, ‘हेलो ब्रदर’, ‘धड़कन’, ‘कंपनी’, ‘बोल बच्चन’ और ‘वेलकम बैक’ जैसी फिल्मों में काम किया। यह फिल्में आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन इस अभिनेता ने बहुत जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह दिया। एक लंबी बीमारी के चलते नीरज ने 54 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

Pathaan: तेलुगू राज्यों में 'पठान' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान ने रखी शर्त? राम चरण को करना होगा यह काम!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें