फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neena Gupta: 'मैंने उसकी सिगरेट के खर्चे उठाए, उसने मुझ पर सवाल उठाए', एक्स बॉयफ्रेंड पर नीना गुप्ता का खुलासा

Tue, 22 Oct 2024 11:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
नीना गुप्ता ने यहां तक का सफर तय करने में काफी संघर्ष किया है। खुद नीना कई बातचीत में यह कह चुकी हैं कि शुरुआती दौर में उन्होंने छोटी-छोटी भूमिकाएं भी खुशी-खुशी की। नीना गुप्ता जब करियर बनाने के लिए दिल्ली से मुंबई पहुंचीं तो उन्होंने पृथ्वी कैफे में भी काम किया, ताकि कुछ खर्चा निकल सके। अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया कि इस काम के लिए उन्हें अपने बॉयफ्रेंड के ताने सुनने पड़ते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
नीना गुप्ता ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'मैं जब अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली से मुंबई आई थी तो हम दोनों के ही पास काम नहीं था। मैंने पृथ्वी कैफे में काम करना शुरू किया। मैं वहां शाम को भर्ता बनाया करती और वहां मुझे मुफ्त में डिनर दिया जाता। इंटरवल के दौरान मैं वहां आयरिश कॉफी बनाती। हम वहां बैठकर सिर्फ यही इंतजार किया करते कि कोई निर्माता-निर्देशक हमें देखेगा'।
विज्ञापन

3 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैंने हमेशा लोगों को पैसे उधार दिए हैं, कभी उनसे उधार नहीं लिए। मैंने जिसे भी पैसे दिए, कभी वापस लेने की नीयत से नहीं दिए। इसका कोई मतलब भी नहीं बनता। अगर आप पैसे वापस पाने का इंतजार करते हो तो इससे रिश्तों पर असर पड़ता है।' 
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा अपनी इस फिल्म को मानती हैं बच्चों के देखने लायक, बोलीं- मालती को भी दिखाऊंगी

4 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
नीना ने आगे बताया, 'एक दिन मेरा बॉयफ्रेंड मेरे पास आया और बोला कि तुम यही सब करने दिल्ली से मुंबई आई हो। यहां वेट्रेस बनने आई हो। मुझे लगा उसने पी रखी है'। नीना गुप्ता ने उन दिनों को याद करते हुए कहा, 'पृथ्वी कैफे में काम करने के लिए उसने मेरा मजाक उड़ाया, जबकि मैं उसकी सिगरेट तक के पैसे चुकाती थी। वह मेरी मेहनत पर सवाल उठा रहा था, लेकिन मुझसे पैसे उधार लेने के बारे में परेशान नहीं था। भगवान का शुक्र है कि मैंने उससे शादी नहीं की'।
Abhishek Bachchan: पैपराजी पर फूटा अभिषेक बच्चन का गुस्सा, हाथ जोड़कर बोले- 'बस भैया हो गया अब'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
नीना गुप्ता का कहना है कि वे इस बात से बेहद खुश होती हैं कि आज उनके पास यह विशेषाधिकार है और काबिलियत है कि वे प्रोजेक्ट का चयन करती हैं। यह विशेषाधिकार उनके पास करियर के शुरुआती दौर में नहीं था। नीना गुप्ता ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में भूमिकाएं इसलिए चुनी क्योंकि, उन्होंने यह ठान लिया था कि जीवन-बसर के लिए वे कभी पैसे उधार नहीं लेंगी।
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने जीता प्रशंसकों का दिल, सेल्फी लेने में की मदद, नेटिजेंस बोले- 'क्वीन'

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें