फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Special: 'कहानी' से लेकर 'दंगल' तक, नारी शक्ति और साहस को दिखाती ये हिट फिल्में

Mon, 22 Sep 2025 11:42 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Films On Women Power: कई बॉलीवुड फिल्मों में नारी शक्ति को दिखाया गया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों की कहानी और महिला किरदारों के बारे में। 
विज्ञापन
1 of 6
मर्दानी, कहानी, राजी - फोटो : सोशल मीडिया
नवरात्रि के अवसर पर भक्त माता दुर्गा की पूजा करते हैं। माना जाता है कि महिलाओं में नवदुर्गा का स्वरूप होता है। आजकल देश की महिलाएं घर, परिवार के साथ ऑफिस के काम भी संभालती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री ने फिल्मों के जरिए महिला शक्ति को दिखाने की कोशिश की है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी फिल्में हैं, जिनमें नारी शक्ति को दिखाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
राजी - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
राजी
फिल्म 'राजी (2018)' में नारी शक्ति को दिखाने की अच्छी कोशिश की गई है। इसमें दिखाया गया है कि भारत की एक महिला (आलिया भट्ट) एक खूफिया एजेंट बनकर पाकिस्तान जाती है और वहीं से गुप्त जानकारी साझा करती हैं। वह अपने देश को लेकर इतनी जिम्मेदार होती हैं कि वह पाकिस्तानी अफसर से शादी कर लेती हैं और वहीं रहने लगती हैं। हालांकि वह अपने देश के लिए काम करती रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म दंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions
दंगल
फिल्म 'दंगल (2016)' नारी शक्ति का एक नमूना है। यह फिल्म पहलवान गीता फोगाट और बबीता फोगाट की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने महिला पहलवानों का किरदार निभाया है। दोनों भारत के लिए पदक जीतती हैं। आमिर खान ने इनके पिता का रोल निभाया है। दर्शकों ने इस फिल्म को और कलाकारों के अभिनय को खूब सराहा।

4 of 6
मैरी कॉम - फोटो : एक्स
मैरी कॉम
फिल्म 'मैरी कॉम (2014)' में नारी शक्ति को दिखाया गया है। यह फिल्म भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम की जिंदगी पर आधारित है। उन्होंने शादी के बाद अपने बच्चों की परवरिश करते हुए बॉक्सिंग की और भारत के लिए पदक जीता। फिल्म में उनके किरदार को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अच्छे तरीके से निभाया है। आलोचकों और दर्शकों ने फिल्म को खूब सराहा था।
विज्ञापन

5 of 6
मर्दानी - फोटो : यूट्यूब
मर्दानी
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म में रानी मुखर्जी ने जबरदस्त अभिनय किया है। इसमें उन्होंने एक महिला पुलिस अफसर की शक्ति दिखाने की कोशिश की है। इसमें दिखाया गया है कि एक पुलिस अधिकारी एक लापता किशोरी की तलाश में बाल तस्करी की दुनिया में पहुंचती है। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी जिम्मेदारी के साथ मामले को सुलझाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कहानी - फोटो : यूट्यूब
कहानी
विद्या बालन की अदाकारी वाली फिल्म 'कहानी (2012)' में महिला शक्ति को दिखाया गया है। फिल्म एक ऐसी महिला पर आधारित है जिसके पति की हत्या हो जाती है। वह अपने पति को ढूंढते हुए उन लोगों से बदला लेती है जिन लोगों ने उसके पति की हत्या की। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्या बालन ने विद्या बागची के किरदार को बखूबी निभाया है।
एनएच 10 (2015), नीरजा (2016), मणिकर्णिका क्वीन ऑफ झांसी (2019) छपाक (2020) और मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे (2023) भी ऐसी ही फिल्में हैं जिनमें नारी शक्ति को दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें