फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri: इन बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा है नवरात्रि का पर्व, सुनकर डांडिया-गरबा उत्सव में झूमने लगते हैं लोग

Mon, 22 Sep 2025 10:36 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Navratri Bollywood Songs: नवरात्रि का त्योहार आते ही डांडिया और गरबा उत्सव के मौके पर बजने वाले बॉलीवुड गाने भी याद आने लगते हैं। कुछ ऐसे ही गानों के बारे में आपको बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड के नवरात्रि के गाने - फोटो : एक्स
नवरात्रि का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता है, वैसे-वैसे दिलों में गरबा और डांडिया की धुनें गूंजने लगती हैं। यह त्यौहार मां दुर्गा की भक्ति का प्रतीक है, लेकिन इसके साथ ही यह संगीत और नृत्य से भी जुड़ा हुआ है। बॉलीवुड ने हमेशा ही नवरात्रि के रंग को और भी खास बनाया है। कई फिल्मों के गाने आज भी गरबा नाइट्स और डांडिया उत्सव में बजते हैं और माहौल को रोमांचक बना देते हैं। आइए जानते हैं उन गानों के बारे में जिनके बिना नवरात्रि की रात अधूरी मानी जाती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ढोल बाजे ढोल - फोटो : एक्स
ढोल बाजे ढोल
जब गरबा नाइट की शुरुआत करनी हो तो सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के 'ढोल बाजे ढोल' से बेहतर गाना शायद ही कोई हो। इस गाने की बीट्स और पारंपरिक संगीत माहौल को जोश से भर देता है। जैसे ही ढोल की थाप सुनाई देती है, लोगों के कदम खुद-ब-खुद डांस के लिए थिरक उठते हैं। नवरात्रि के उत्सव में यह गाना हमेशा ही पहली पसंद रहता है।

यह खबर भी पढ़ें: Tom Holland: 'स्पाइडरमैन' के सेट पर टॉम हॉलैंड को लगी चोट, रोकी गई फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

3 of 6
शुभारंभ - फोटो : एक्स
शुभारंभ
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'काई पो छे' का यह गाना नवरात्रि का पर्याय बन चुका है। शुभारंभ गाने की धुन और बोलों में जो पारंपरिकता और उत्साह झलकता है, वह लोगों को भक्ति और आनंद दोनों का एहसास कराता है। चाहे कॉलेज के फेस्ट हों या मोहल्ले का डांडिया उत्सव, इस गाने के बिना कोई भी आयोजन अधूरा लगता है।

4 of 6
ओढ़नी ओढ़ूं - फोटो : एक्स
ओढ़नी ओढ़ूं
राजकुमार राव और मौनी रॉय पर फिल्माया फिल्म 'मेड इन चाइना' का यह गाना खासतौर पर डांडिया नाइट्स की शान है। खासकर महिलाएं इस गाने पर गरबा घूमते हुए त्योहार को और भी रंगीन बना देती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
छोगाड़ा तारा - फोटो : एक्स
छोगाड़ा तारा
'लवयात्री' फिल्म का छोगाड़ा तारा बीते कुछ वर्षों में नवरात्रि का सबसे बड़ा हिट गाना बन गया। इस गाने ने युवाओं को ऐसा दीवाना बनाया कि यह हर डांडिया नाइट का फेवरेट बन गया। इसके बोल और संगीत दोनों में जो ऊर्जा है, वह इसे बाकी गानों से अलग पहचान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नगाड़े संग ढोल - फोटो : एक्स
नगाड़े संग ढोल
फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' का यह गाना नवरात्रि की भव्यता को और भी बढ़ा देता है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया यह गाना न केवल सिनेमाई जादू का उदाहरण है बल्कि नवरात्रि की महफिल में भी यह गाना जोश और जुनून का रंग भर देता है। डांडिया की थाप और नगाड़े की गूंज इसे हर किसी की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें