सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
सिद्धार्थ की पोस्ट पर फैंस ने अपना खूब प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि उन्हें युवराज सिंह की बायोपिक के लिए चुना जाएगा।" दूसरे यूजर ने लिखा, आप एक्टर नहीं होते तो क्रिकेटर तो जरूर ही होते। एक और यूजर ने लिखा, “आपको स्पोर्ट्स बायोपिक में देखना पसंद करेंगे।” यही नहीं, अभिनेता की पोस्ट पर क्रिकेटर राशिद खान भी कमेंट किया है।