अर्जुन रामपाल हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने दो दशक से भी ज्यादा समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। वह आखिरी बार इस साल की शुरुआत में विद्युत जामवाल के साथ फिल्म क्रैक में नजर आए थे। अर्जुन ने अपने करियर में बतौर नायक और खलनायक भी काम किया है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में बतौर खलनायक नजर आए थे। इस बीच हालिया इंटरव्यू में अर्जुन ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बात की है।