फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nargis-Sanjay Dutt: 'आपकी बहुत याद आती है मां, हर पल आपको महसूस करता हूं', नरगिस को याद कर भावुक हुए संजय दत

Fri, 03 May 2024 12:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त-नरगिस - फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay
आज 3 मई को दिग्गज अदाकारा नरगिस दत्त की डेथ एनिवर्सरी है। वर्ष 1981 में कैंसर बीमारी के चलते आज ही के दिन अदाकारा दुनिया को अलविदा कह गई थीं। अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा को कई कालजयी फिल्में दीं। उनकी फिल्में आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। अभिनेत्री की पु्ण्यतिथि पर बेटे और अभिनेता संजय दत्त ने मां को याद किया है। संजय दत्त ने मां के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए दिल छूने वाला नोट लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त-नरगिस - फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay
संजय दत्त ने नरगिस के साथ तीन तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में नरगिस दत्त बेठी हैं और उनके पास संजय दत्त खड़े हैं। संजय दत्त की यह बचपन की फोटो बेहद प्यारी है। इसके बाद एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में संजय दत्त और नरगिस एक-दूसरे से बात कर रहे हैं। तीसरी तस्वीर में भी नरगिस अपने बेटे की तरफ निहारती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ संजय दत्त ने लिखा है, 'आपकी बहुत याद आती है मां! भले ही आप यहां नहीं हैं, लेकिन आपकी उपस्थिति हमें हर पल महसूस होती है। आप हमारे दिल के करीब हो। हमारी यादों में हमेशा बसती हो। लव यू मां'!'
विज्ञापन

3 of 5
नरगिस दत्त अपने बच्चों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyadutt
संजय दत्त के अलावा बेटी प्रिया दत्त भी मां को याद कर भावुक हैं। उन्होंने भी नरगिस दत्त के साथ तस्वीरें साझा करते हुए नोट लिखा है। प्रिया दत्त ने लिखा है, ''मुझे अब आपकी पहले से और भी ज्यादा याद आती है। मुझे लगता था कि समय सब ठीक कर देता है, लेकिन आपके बारे में सोचने से समय बीत जाता है। यदि आप यहां होतीं, तो आप बेमिसाल दादी-नानी होतीं। आप मेरे भावनात्मक उथल-पुथल के दौरान हमेशा मेरे साथ होतीं'।
Mumbai Coastal Road: बिग बी के 4,999वें ट्वीट पर शुरू हुई सियासत, आपस में भिड़ी उद्धव की शिवसेना और बीजेपी

4 of 5
प्रिया दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyadutt
प्रिया ने आगे लिखा, 'अगर आज आप हमारे साथ होती तों आप मुझे प्यार, जीवन, मातृत्व और कई अन्य मामलों में बेहतर सलाह देतीं। मैं आपको बेहद याद करती हूं। मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि मैं इतने सालों के बाद ऐसा करूंगी, लेकिन मुझे एहसास है। जब तक हम दोबारा न मिलें, हमेशा मुझे स्वर्ग से इसी तरह देखती रहिए और रक्षा करती रहिए मां'।
Bharti Singh: अस्पताल में भर्ती हुईं भारती सिंह, तीन दिन से दर्द में तड़पती रहीं कॉमेडियन, अब होगा ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त-नरगिस - फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay
नरगिस दत्त ने महज छह साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म 'तलाश-ए-हक' से की थी। नरगिस ने तीन दशकों तक फिल्मों में काम किया है। साल 1942 में नरगिस को फिल्म 'तमन्ना' से बॉलीवुड में असली पहचान मिलनी शुरू हुई थी। निजी जिंदगी की बात करें तो नरगिस दत्त ने सुनील दत्त से शादी रचाई थी। दोनों के तीन बच्चे-संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त हैं। 
Tarot Movie Review: ताश के पत्तों में छिपी मौत के बेरंग किस्से, नई पीढ़ी को डराने की कोशिश में नाकाम रही फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें