आज नैजी का जन्मदिन है। अगर आपने हाल ही में खत्म हुआ चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का सीजन तीन देखा है तो आपके लिए नैजी के परिचय की जरूरत नहीं। आप तुरंत पहचान गए होंगे। नैजी मशहूर रैपर हैं। उनका असली नाम नावेद शेख है, लेकिन उन्हें पेशेवर नाम नैजी से ही जाना जाता है। बिग बॉस के घर में नैजी को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। वे शो के फाइनल तक पहुंचे, जहां मुकाबला सना मकबूल से था। हालांकि, ट्रॉफी सना मकबूल जीत ले गईं, लेकिन इस सीजन में दर्शकों के दिल नैजी ने जीते हैं।