फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा कपूर: क्या आप जानते हैं 'मर्डर मुबारक' स्टार करिश्मा कपूर का असली नाम, खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा

Sun, 24 Mar 2024 02:20 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर इन दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर मुबारक' की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। दर्शकों को इस फिल्म में उनका किरदार बेहद पसंद आ रहा है। इस फिल्म में वे पहली बार सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी और विजय वर्मा जैसे कलाकारों के साथ काम करती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में 'मर्डर मुबारक' के प्रमोशन के दौरान वे अपने नाम के सही उच्चारण और अपने परिवार से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं के बारे बातें करती नजर आईं। 

फैंस के साथ इमरान हाशमी ने कुछ यूं मनाया अपना जन्मदिन
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या आप करिश्मा कपूर को 'करिश्मा' कह कर बुलाते हैं, तो आपको बता दें कि आप उन्हें गलत नाम से पुकार रहे हैं। हाल ही में 'मर्डर मुबारक' स्टार अपने नाम के बारे बात करते हुए बोलीं, 'मेरा नाम करिश्मा कपूर नहीं है। लोग इतने सालों से मुझे गलत नाम से बुलाते आए हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
'राजा हिंदुस्तानी' और 'फिजा' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं लोगों को सही नहीं करती हूं। जिसे जैसे बुलाना होता है वे वैसे बुलाते हैं, लेकिन मेरे नाम का सही उच्चारण 'करिज्मा' है न कि 'करिश्मा'। 
 

4 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर की बातों को सुनकर उनके साथ मौजूद उनके को-स्टार पंकज त्रिपाठी चौंक गए। उन्होंने कहा, 'बताइए आज तक हम आपको गलत नाम से पुकारते आए हैं।' विजय वर्मा ने भी करिश्मा की बातों को सुनकर आश्चर्य जाहिर किया। 
विज्ञापन

5 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर बताती हैं, 'मेरी मां की तरफ की फैमिली ब्रिटिश हैं। मेरी नानी और नाना क्लब जाते थे। मेरे नाम के उच्चारण में उसका असर आपको देखने को मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
सारा अली खान के साथ करिश्मा कपूर के पारिवारिक संबंध हैं, लेकिन सारा को भी करिश्मा के नाम का सही उच्चारण नहीं पता था। वे भी चकित होते हुए बोलीं, 'हम सब अभी तक आपको आपके नाम को सही से नहीं पुकारते थे, आपने हमें टोका क्यों नहीं। इस सवाल के जवाब में करिश्मा कहती हैं, 'अब तो काफी समय बीत गया है, आप सब जैसे मुझे पुकारना चाहते हैं पुकार सकते हैं।'

Emraan Hashmi: इमरान के जन्मदिन के मौके पर फैंस को मिला तोहफा, साउथ डेब्यू फिल्म 'ओजी' से फर्स्ट लुक हुआ जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें