शक्तिमान
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना नहीं बनेंगे अगले शक्तिमान
शक्तिमान के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकेश खन्ना ने इस शो के अगले सीजन पर खुलकर बात की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद फैंस को लग रहा है कि शो के अगले पार्ट में भी मुकेश खन्ना ही शक्तिमान बनेंगे। हालांकि, अब अभिनेता ने एक गाना जारी किया है और एक पोस्ट साझा कर इन बातों का खंडन किया है। अभिनेता ने पोस्ट साझा कर लिखा, "मैं इस गाने और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों की गलत धारणा का खंडन करने आया हूं, जो यह सोच रहे हैं कि मैं ही अगला शक्तिमान बनूंगा।"