भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन बच्चों की सराहना करने और उन्हें स्वीकार करने के लिए मनाया जाता है क्योंकि वे देश का भविष्य हैं। बच्चों को कार्टून देखना काफी पसंद आता है, 1990 के दशक में टॉम एंड जेरी, जंगल बुक, टेलस्पिन, डोन , डक टेल्स, स्पाइडर मैन, और बैट मैन जैसे कार्टून शो की धूम थी, लेकिन आजकल बच्चे डोरेमोन, शिनचैन और ओगी एंड द कॉकरोचेस देखना पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि ये विदेशी कार्टून जो बच्चों की आम जिंदगी का हिस्सा है, इनका ओरिजनल देश कौन सा है।