मुकेश खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम@@actmukeshkhanna
यही नहीं, अभिनेता ने कटाक्ष करते हुए लिखा, 'जी हां मैं बड़े बड़े स्टार्स की बात कर रहा हूं। ऐड बनाने वाले मदारी बन गए हैं और कलाकार उनकी डुग डुगी पर बंदर नाच दिखा रहे हैं। फिर चाहे ये केसरिया आदाब क्यों ना हो, जंगली रमी क्यों ना हो , गुटका शराब क्यों ना हो। बिना प्रोडक्ट की विश्वसनीयता जांचे कुछ भी बोले चले जा रहे हैं ये लोग! क्यों ? क्योंकि इसके लिए उन्हें बड़ी बड़ी रकमें दी जा रही हैं उनकी फीस के नाम पर।'