Mufasa Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर ‘मुफासा द लॉयन किंग’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म बॉलीवुड की फिल्म ‘बेबी जॉन’ और ‘वनवास’ की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जब ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्म ने तूफान मचा रखा हो ऐसे में किसी हॉलीवुड फिल्म का प्रदर्शन अगर अच्छा हो तो यह बड़ी बात मानी जाएगी। ऐसा ही कुछ प्रदर्शन कर रही है ‘मुफासा द लॉयन किंग।’ फिल्म ने सिनेमाघरों में नाना पाटेकर की फिल्म ‘वनवास’ के साथ एंट्री ली और पहले दिन से ही उसे पीछे छोड़ा। वहीं, ‘वनवास’ की तो सिनेमाघरों से छुट्टी भी हो चुकी है। इस बीच क्रिसमस पर वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ आ गई। हालांकि, यह फिल्म भी मुफासा का कुछ नहीं कर पाई फिल्म ने अपनी कमाई की रफ्तार को कम नहीं होने दिया। आइए जानते हैं मुफासा के 7वें दिन का कलेक्शन।
विज्ञापन
2 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूरे हफ्ते कैसा रहा मुफासा का सफर
फिल्म ने 8.3 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की। दूसरे दिन इसकी कमाई में उछाल आया और बॉक्स ऑफिस से इसने 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 17.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन इसने तीसरे दिन किया। चौथ दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, पांचवे दिन 8.5 करोड़ रुपये का, छठवें दिन 13.65 करोड़ का, सांतवें दिन 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। Mufasa The Lion King Review: अपनी ही कहानी में विलेन बन गया टाका, बुरा बनने को बार बार करता रहा मुफासा का भला
4 of 5
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा का कुल कलेक्शन
‘मुफासा द लायन किंग’ ने पहले वीकेंड पर अब तक कुल 74.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म में शाहरुख खान ने ‘मुफासा’ के किरदार को अपनी आवाज दी है। उनके बेटे आर्यन ने ‘सिम्बा’ के किरदार को अपनी आवाज में डब किया है। वहीं, शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम खान ने ‘बेबी मुफासा’ की आवाज को डब किया है। संजय मिश्रा ‘पुंबा’ के आवाज बने हैं, श्रेयस तलपदे ‘पुंबा’ के दोस्त ‘टिमोन’ को डब किया है। मकरंद देशपांडे ने ‘रफीकी’ के किरदार को और मियांग चांग ने ‘ताका’ को आवाज दी है।
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन हॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे
कमाई के मामले में 'मुफासा द लायन किंग' ने ‘वेनम द लास्ट डांस’ , ‘जोकर 2’ और ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय फिल्मों के सिनेमाघरों में होने के बावजूद ‘मुफासा’ का यह प्रदर्शन तारीफ के काबिल है।