फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: इन सितारों के आशियानों में हो चुकी है फिल्मों की शूटिंग, सूची में किंग खान का मन्नत भी शामिल

Mon, 10 Jun 2024 02:52 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन फिल्मों में दिखाए गए आलीशान बंगले भी लोगों का खूब ध्यान खींचते हैं। मगर क्या आप जानते हैं, कई बार फिल्मों में इन सितारों के रियल लाइफ आशियाने भी देखने को मिले हैं। बॉलीवुड के कई सितारें हैं, जिनके घरों पर फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 6
इन सितारों के घर पर हुई फिल्मों की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड फिल्में देखना हर किसी को पसंद होता है। फिल्म के सितारों समेत फिल्म की पूरी टीम इसे परफेक्ट बनाने के लिए कड़ी मेहनत करती है। उसके बाद भी फिल्म पसंद न पसंद करना दर्शकों के हाथ में होता है। दर्शकों को अपने चहेते सितारों की फिल्में देखना काफी पसंद होता है। दर्शक फिल्मों से इन सितारों के लुक इनके रहने का तरीका भी फॉलो करने लगते हैं। इन फिल्मों में दिखाए गए आलीशान बंगले भी लोगों का खूब ध्यान खींचते हैं। मगर क्या आप जानते हैं, कई बार फिल्मों में इन सितारों के रियल लाइफ आशियाने भी देखने को मिले हैं। बॉलीवुड के कई सितारें हैं, जिनके घरों पर फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। तो चलिए इस लेख में इन्हीं सितारों के बारे में जानते हैंं...
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का बंगला मन्नत काफी चर्चा में रहता है। आम जनता के साथ-साथ बी-टाउन के सेलेब्स को भी किंग खान का बंगला बेहद पसंद है। इस बंगले को अंदर से देखने की हर किसी की ख्वाहिश होगी। बता दें कि मन्नत में फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है। शाहरुख की फिल्म फैन के एक सीन को उनके घर मन्नत में ही शूट किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। आज भी दर्शकों को ये फिल्म देखना काफी पसंद है। मगर क्या आप जानते हैं कि सलमान की इस फिल्म की कुछ शूटिंग उनके पनवेल फार्महाउस में हुई थी। सलमान पनवेल फार्महाउस काफी समय बिताते हैं। उन्हें यहां पर समय बिताना काफी पसंद है। लॉकडाउन के बाद अभिनेता ने अपने एक गाने की शूटिंग भी यहीं पर की थी।  

कौन हैं 'दबंग गर्ल' के होने वाले दूल्हे जहीर? जानें इनकी लवस्टोरी

4 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा अक्सर खबरों में बना रहता है। क्योंकि अभिनेता हर रविवार जलसा के बाहर आकर फैंस से मिलते हैं। वर्षों से बिग बी फैंस के साथ मिलते हुए आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन का घर जलसा के बाहर हजारों की भीड़ देखने को मिलती है। अभिनेता का ये बंगला एक फिल्म में भी देखने को मिला है। अर्जुन कपूर और करीना कपूर की 'की एंड का' में अर्जुन जब बिग बी और जया बच्चन से मिलते हैं। उस सीन की शूटिंग जलसा में ही हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त 
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म ने जबर्दस्त कारोबार किया था। ये फिल्म बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक है। फिल्म में रणबीर ने संजय का किरदार निभाया था। 'संजू' के कुछ सीन अभिनेता के घर पर शूट किए गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान के पटौदी पैलेस में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। अब तक कई फिल्मों में सैफ का ये बंगला देखने को मिला है। शाहरुख खान की फिल्म 'वीर-जारा' की कुछ शूटिंग भी यहीं पर हुई थी। यहीं पर तांडव की शूटिंग भी हुई थी। रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की शूटिंग भी सैफ अली खान के पटौदी पैलेस में हुई थी।  

Wagle Ki Duniya: ‘वागले की दुनिया’ ने पूरे किए 1000 एपिसोड्स, सितारों ने सिद्धिविनायक मंदिर में टेका मत्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें