'लापता लेडीज' के बाद एक और हिंदी फिल्म को ऑस्कर 2025 के लिए आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया है। फिल्म का नाम है 'संतोष'। हिंदी फिल्म को सुनकर अगर आप यह सोच रहे हैं कि इसे भारत की तरफ से प्रतिष्ठित अवॉर्ड में भेजा जा रहा है तो ऐसा नहीं है। इस फिल्म को यूके ने आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना है।