Movie Review: टॉम एंड जेरी
कलाकार: क्लोए ग्रेस मॉर्टेज, माइकल पेना, कोलिन जोस्ट, पल्लवी शारदा आदि।
निर्देशक: टिम स्टोरी
निर्माता: वार्नर ब्रदर्स
रेटिंग: **
साल भर से रुकी पड़ी फिल्में एक एक कर सिनेमाघरों में पहुंच रही है। बड़ों का एक्शन का इंतजार है। युवाओं को अच्छी कहानी का इंतजार है और बच्चे? बच्चों का मनोरंजन भारतीय फिल्मकारों की प्राथमिकता कम ही रहा है। भले टीवी या मोबाइल पर भले छोटा भीम, लिटिल सिंघम जैसी एनीमेशन सीरीज खूब देखी जाती हों, लेकिन बच्चों के लिए देसी एनीमेशन सिनेमा में कुछ बड़ा होना अब भी बाकी है। ‘द लॉयन किंग’, ‘जंगल बुक’ और ‘फ्रोजेन’ जैसी फिल्मों के सहारे बड़े हो रहे हिंदुस्तानी बच्चों के लिए साल की पहली एनीमेशन मूवी है, ‘टॉम एंड जेरी’। जो बड़े हो चुके हैं, ये उनको फिर से बचपन की यादों में ले जाने का जतन है। करीब आठ दशक से लोगों को हंसाते रहे टॉम एंड जेरी को इस बार एक ऐसी कहानी में डाला गया है जिसका पूरा धरातल किसी हिंदी फिल्म जैसा है। और, असर भी वैसा ही है जैसा इस तरह की कहानियों पर बनी हिंदी फिल्मों का होता रहा है।