Movie Review: द गर्ल ऑन द ट्रेन
लेखक: पॉला हाकिंस
निर्देशक: रिभु दासगुप्ता, निर्माता: रिलायंस एंटरटेनमेंट
कलाकार: परिणीति चोपड़ा, अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुलहरी, अश्विनी तिवारी, तोता रॉयचौधरी आदि।
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
रेटिंग: **
पॉला हाकिंस के उपन्यास पर बन चुकी एमिली ब्लंट स्टारर फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की रीमेक बनने की पहली खबर से लेकर फिल्म की नेटफ्लिक्स पर रिलीज तक एक बात बहुत अच्छी रही और वह ये कि लोगों में इस फिल्म को देखने का उत्साह अंतिम दिन तक बना रहा। अच्छी कहानियों की प्रतिष्ठा ही ऐसी होती है। ये अलग बात है कि रिलायंस एंटरटेनमेंट या नेटफ्लिक्स को हिंदी फिल्में या सीरीज देखने वाले दर्शकों तक पहुंच पाने के तरीके अब भी नहीं पता। परिणीति चोपड़ा को सीधे सवालों से डर लगता है। अनुराग कश्यप के शागिर्द रहे रिभु दासगुप्ता की तो स्कूलिंग ही ऐसी हुई है। लेकिन अदिति राव हैदरी ने इस फिल्म के बारे में अपने हिंदी पट्टी के प्रशंसकों तक पहुंचने की कोशिश क्यों नहीं की, ये बात फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ जैसे सस्पेंस वाली ही है। फिल्म की दिक्कत ये है कि ये बहुत जमाकर शूट की गई फिल्म है और इस चक्कर में बोरिंग हो जाती है।