डिजिटल रिव्यू: 1962 द वॉर इन द हिल्स
लेखक: चारुदत्त आचार्य
निर्देशक: महेश मांजरेकर
कलाकार: अभय देओल, माही गिल, मेयांग चांग, आकाश थोसर, सुमीत व्यास, अनूप सोनी आदि।
निर्माता: अरे स्टूडियोज
रेटिंग: *1/2
अभिनेता अभय देओल से बात करना अपने आप में एक अलग ही अनुभव होता है। वह अक्सर किसी अलग ही ‘जोन’ में होते हैं। अंग्रेजी के सवालों पर वह दर्शन शास्त्र सुनाते हैं और हिंदी में किए गए सवाल आमतौर पर उनकी समझ नहीं आते या फिर वह ऐसा करने का स्वांग करते हैं। ऐसा ही अनुभव होता है उनकी नई वेब सीरीज ‘1962: द वॉर इन द हिल्स’ देखकर। इन दिनों काम की तलाश में लगे निर्देशक महेश मांजरेकर के नाम पर ये सीरीज एक धब्बा है। यूं लगता है कि सीरीज के मेकर्स ने महेश मांजरेकर के नाम पर ही पूरा दांव लगा दिया और न कहानी की रिसर्च की तरफ ध्यान दिया और ना ही इसकी मेकिंग पर।