मूवी रिव्यू: द डिसाइपल
कलाकार: आदित्य मोदक, अरुण द्रविड़, दीपिका भिडे भागवत, किरण यज्ञोपवीत और सुमित्रा भावे।
लेखक, निर्देशक: चैतन्य तम्हाणे
संगीत: अनीश प्रधान
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
रेटिंग: ****
ये विदेशी ओटीटी भी एक रहस्य ही हैं। ‘अजीब दास्तान्स’ जैसी सीरीज के प्रचार के लिए आपको कहीं भी ढूंढ निकालेंगे। लेकिन जब एक दमदार और अद्भुत फिल्म ‘द डिसाइपल’ रिलीज होगी, तो उनकी पूरी पीआर मशीनरी सांस तक नहीं लेती। यही नहीं आप नेटफ्लिक्स पर लॉग इन करिए। ये फिल्म आपको होम पेज पर दिखेगी ही नहीं। यहां तक कि मराठी सिनेमा कैटेगरी के होमपेज पर भी ये नहीं दिखती। वजह नेटफ्लिक्स में इंडियन ओरीजनल्स देखने वाले ही जानें लेकिन नेटफ्लिक्स को अपनी इस इमेज से बाहर आना जरूरी है। लंबी दौड़ में उनका साथ चैतन्य तम्हाणे जैसे निर्देशक ही देने वाले हैं, करण जौहर जैसे निर्माताओं की कंपनियां तो ‘सर्चिंग फॉर शीला’ ही थमा सकती हैं।