डिजिटल रिव्यू: फोर मोर शॉट्स, प्लीज! सीजन 2 (वेब सीरीज)
कलाकार: सयानी गुप्ता, बानी जे, कीर्ति कुल्हाड़ी, मानवी गगरू, लीजा रे, मिलिंद सोमन, नील भूपलम, प्रतीक बब्बर, सिमोन सिंह, अमृता पुरी, सपना पब्बी..आदि।
सृजनकर्ता: रंगीता प्रीतीश नंदी
निर्देशक: नूपुर अस्थाना
ओटीटी: प्राइम वीडियो
रेटिंग: **
एक खाते पीते घर की या फिर उससे भी आगे कहें कि एक रईस घर की लड़की कैसी होती है? इसका जवाब कोई दूसरा दे, उससे पहले देख लेते हैं कि प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स, प्लीज! के दूसरे सीजन के बनाने वाले कौन हैं? प्राइम वीडियो इसे अपनी महिलाओं की सरपरस्ती में बनी कामयाब सीरीज मानता है। इसके क्रिएटर से लेकर इसकी राइटर, इसकी डायरेक्टर और यहां तक कि इसके तीन सिनेमैटोग्राफर्स में भी एक महिला हैं। तो ये माना जाना चाहिए कि इस सीरीज में जो कुछ दिखाया गया है, वह कहीं न कहीं तो इसी भारत में हो ही रहा होगा। भले 130 करोड़ की आबादी में आधा फीसदी ही सही और ये लोग भी तो ताली और थाली बजाते ही हैं। तो चलिए समझ लेते हैं क्या हैं ये चार और पैग वोदका के?