फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durgamati Trailer Review: ‘भागमती’ जैसी लकीर खींचने की भूमि के सामने चुनौती, अरशद ने दिया सरप्राइज

विज्ञापन
1 of 5
दुर्गामती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिसे हिंदी सिनेमा में क्रिएटिव और मार्केटिंग के दिग्गज इन दिनों ‘हिंदी हार्टलैंड’ कहकर पुकारते हैं, इसी हिंदी हृदय प्रदेश की एक आईएएस अफसर ने उत्तर प्रदेश की पिछली समाजवादी पार्टी सरकार के समय सीधे सरकार से मोर्चा खोल लिया था। अफसर का नाम था दुर्गा नागपाल। खबर उड़ी कि इस अफसर की बायोपिक बनने जा रही है। फिल्म का नाम बताया गया, ‘दुर्गावती’। तफ्तीश हुई तो पता चला कि ऐसी एक फिल्म तो बन रही है। कहानी भी एक आईएएस अफसर की है लेकिन कहानी का दुर्गा नागपाल से कोई लेना देना नहीं है और ये हिट तेलुगु फिल्म ‘भागमती’ की रीमेक भर है। फिल्म के प्रोड्यूसर बने, भूषण कुमार, अक्षय कुमार और विक्रम मल्होत्रा।
विज्ञापन

2 of 5
दुर्गामती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार जैसे फिल्म ‘लक्ष्मी’ के एक तिहाई निर्माता थे, उतना ही हिस्सा इस फिल्म में भी उनका है। मूल ‘कंचना’ के निर्देशक राघव लॉरेंस ने हिंदी रीमेक ‘लक्ष्मी’ बनाई। यहां मूल ‘भागमती’ के निर्देशक अशोक ही ‘दुर्गामती’ बना रहे हैं। अनुष्का शेट्टी के लीड रोल की वजह से ‘भागमती’ को हिंदुस्तानी की तमाम सिनेप्रेमी जनता पहले ही देख चुकी है। कुछ ने अंग्रेजी सब टाइटल्स के साथ देखा, कुछ ने थोड़ा इंतजार करके हिंदी डबिंग के साथ। अब कसौटी पर साख है अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की। फिल्म ‘दुर्गामती’ के ट्रेलर में अरशद वारसी की मौजूदगी सुखद आश्चर्य की तरह है। लेकिन, माही गिल, करण कपाड़िया और जीशू सेनगुप्ता के होने से कोई फर्क पड़ता दिखता नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
दुर्गामती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘दुर्गामती’ के लिए सबसे बड़ा लिटमस टेस्ट इसका एक सुपरहिट फिल्म का रीमेक होना ही होगा। अपनी मूल फिल्म पर ये फिल्म कितना खरा उतर पाएगी, हिंदी पट्टी के ज्यादातर दर्शक इसे उसी हिसाब से देखेंगे। फिल्म में भूमि पेडनेकर का बतौर अभिनेत्री पहला सोलो इम्तिहान भी होने जा रहा है। उनके सामने अनुष्का शेट्टी जैसी दमदार अदाकारा की खींची लाइन से आगे निकलने की चुनौती है। ट्रेलर में फिलहाल भूमि उस लकीर के आसपास भी पहुंचती नहीं दिखतीं, हो सकता है कि फिल्म में उनकी मेहनत का असर बेहतर नजर आए।

4 of 5
दुर्गामती की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के बाकी पक्ष अशोक ने वही रखे हैं जो उनकी मूल फिल्म ‘भागमती’ में दिखे थे। जांच अधिकारियों के किरदारों में जीशू सेनगुप्ता और माही गिल की कास्टिंग कम से कम ट्रेलर में परफेक्ट नहीं दिख रही। अरशद वारसी ने भी अपनी मौजूदा इमेज से बाहर निकलने की कोशिश की है, उनका किरदार कितना दर्शकों की भावनाओं को पकड़ पाता है, इसके लिए 11 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुर्गामती - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर के लिहाज से ‘दुर्गामती’ में वह ऊर्जा, उल्लास और भावनाओं का उन्नयन नहीं दिख रहा, जिसकी वजह से अपने ट्रेलर के साथ ही ‘भागमती’ ने हिंदी पट्टी में भी फिल्म को लेकर उत्सुकता का माहौल बना दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें