फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indoo Ki Jawani Trailer: ‘लक्ष्मी’ में जलवा दिखाने से चूकी कियारा को फिर ‘लस्ट स्टोरी’ का सहारा

विज्ञापन
1 of 5
इंदु की जवानी - फोटो : इंदु की जवानी ट्रेलर (यूट्यूब)
कलाकार: कियारा आडवाणी, आदित्य सील, मल्लिका दुआ आदि।
निर्देशक: अबीर सेनगुप्ता
यूट्यूब चैनल: टी सीरीज
रेटिंग: **


मिर्जापुर और वाराणसी स्टेशनों को पार कर चुकी अगड़म बगड़म कहानियों वाली मुंबई एक्सप्रेस इस बार गाजियाबाद पहुंच चुकी है। जिस उम्र में युवतियां करियर और नौकरी के लिए बाल सफेद करने लग जाती हैं, गाजियाबाद की ‘बेचारी’ इंदु गुप्ता के जीवन का त्रास कुछ और ही है। वैसे तो मित्र वही होते हैं जो आपत्ति के समय भी साथ नहीं छोड़ते, लेकिन इंदु गुप्ता की मित्राणी उनसे भी चार टिंडर आगे है।
विज्ञापन

2 of 5
इंदु की जवानी - फोटो : इंदु की जवानी ट्रेलर (यूट्यूब)
कहानी है डेटिंग एप से एक छैल छबीला नौजवान तलाशने की। हीरोइन को ये मिल भी जाता है। लेकिन, उसके बाद जो रायता फैलता है वो हैदराबाद से लेकर कराची तक सब माठा कर देता है। हीरोइन का आईक्यू लेवल ये है कि वह किसी लड़के को फिल्म ‘कश्मीर की कली’ पसंद आने को भी उसके पाकिस्तानी होने से जोड़ लेती है।
विज्ञापन

3 of 5
इंदु की जवानी - फोटो : इंदु की जवानी ट्रेलर (यूट्यूब)
फिल्म ‘इंदु की जवानी’ के 2 मिनट 41 सेकंड के ट्रेलर में निर्देशक अबीर सेनगुप्ता ने पूरी कोशिश की है कि किसी तरह दर्शक इसे देखकर, कियारा की इस नई ‘लस्ट स्टोरी’ पर रीझकर और लपकम झपकम पर मोहित होकर 11 दिसंबर को थिएटर पहुंच जाएं। पब्लिक भी घर बैठे बैठे पक चुकी है और दो गज की दूरी के साथ साथ जरूरी मास्क लेकर थिएटर जाना चाहती है, लेकिन बशर्ते कोई फिल्म तो ऐसी आए जिसके लिए थिएटर जाना जरूरी हो जाए।

4 of 5
इंदु की जवानी - फोटो : इंदु की जवानी ट्रेलर (यूट्यूब)
पिछले हफ्ते ‘सूरज पे मंगल भारी’ और आने वाले महीने में ‘इंदु की जवानी’ की थिएटर रिलीज वैसी ही दिख रही है जैसे बकरीद पर कुर्बानी दी जाती है। जी स्टूडियोज ने अपनी एक अजीज की कुर्बानी दे दी, अब बारी टी सीरीज की है। ट्रेलर में कहीं कुछ ऐसा नहीं है जो फिल्म देखने की भूख जगा दे। थके हारे मीका के गाने का रिपीट म्यूजिक है। सस्ते से संवाद हैं। चुटकुले ऐसे हैं कि चाहकर भी हंसी नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंदु की जवानी - फोटो : इंदु की जवानी ट्रेलर (यूट्यूब)
कियारा आडवाणी के लिए समय इन दिनों ठीक नहीं चल रहा। कहां तो उन्हें लग रहा था कि अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘लक्ष्मी’ के रिलीज होते ही उनके सितारे चमक जाएंगे और वह सुपरस्टार नहीं तो कम से कम स्टार तो बन ही जाएंगी, लेकिन ‘लक्ष्मी’ के बाद अब ‘इंदु की जवानी’ का ट्रेलर देख उनके साथ सहानुभूति होने लगी है। ट्रेलर में कियारा पूरी मेहनत करती दिख रही हैं कि किसी तरह दर्शक हंस दें। हो सकता है फिल्म में वह इसमें कामयाब भी हो जाएं लेकिन ट्रेलर में उनको पासिंग मार्क्स ही मिलते दिखते हैं।

पढ़ें: MUM BHAI REVIEW: नहीं जमा एकता कपूर और अपूर्व लखिया की जोड़ी का रंग, मुम्भाई की ये हैं कमजोर कड़ियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें