मेजर साब फिल्म
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
अजय देवगन ने संभाला निर्देशन
‘मेजर साब’ की शूटिंग जब राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड्गवासला, पुणे में चल रही थी तब अमिताभ की मेहुल कुमार निर्देशित फिल्म ‘मृत्युदाता’ सिनेमाघरों तक पहुंच चुकी थी। अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल की तब निर्माणाधीन 10 फिल्मों में से एक ‘मेजर साब’ के निर्देशक टीनू आनंद शुरू से चाहते थे कि ‘मेजर साब’ ही अमिताभ बच्चन की कम बैक फिल्म हो। ‘मृत्युदाता’ के फ्लॉप होने का टीनू की मानसिक सेहत पर खासा असर हुआ जिसने उनके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर डाला। फिल्म ‘मेजर साब’ की शूटिंग के समय टीनू आनंद एक दो बार तो ऐसे वक्त भी बीमार पड़े जब शूटिंग टाली नहीं जा सकती थी। लोग बताते हैं कि ऐसे मौकों पर अमिताभ बच्चन के कहने पर अजय देवगन ने उन दृश्यों की कमान संभाली। फिल्म ‘मेजर साब’ में अभिषेक बच्चन ने भी काम किया। लेकिन, उनका काम था कैमरे के पीछे रहकर प्रोडक्शन के काम में हाथ बंटाना। और, इस काम में भी वह एक बार लोचा कर बैठे थे।