Movie Review: गुड न्यूज
कलाकार: अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी, आदिल हुसैन, टिस्का चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर आदि।
निर्देशक: राज मेहता
निर्माता: हीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, अपूर्व मेहता व शशांक खेतान
हिंदी फिल्म जगत के तीनों खान के आसपास ही बड़े परदे पर दर्शकों का मनोरंजन करने की सौगंध खाई राजीव हरिओम भाटिया उर्फ अक्षय कुमार ने। खान सितारों का जिक्र यहां इसलिए क्योंकि अक्षय कुमार ने इन तीनों सितारों से बेहतर करियर प्लानिंग की और एक तरफ जहां तीनों खान सितारे अपने करियर को लेकर पिछले कुछ साल से लगातार जूझ रहे हैं, अक्षय कुमार अपनी उम्र के हिसाब से किरदार चुनते हुए लगातार अपनी स्थिति मजबूत करते जा रहे हैं। केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 के बाद गुड न्यूज उनकी इस साल की चौथी फिल्म है और गुड न्यूज ये है कि उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के धमाके से शुरू हुआ हिंदी सिनेमा का ये साल एक कामयाब फिल्म के साथ समापन की ओर बढ़ चला है।