डिजिटल रिव्यू: पंगा (ट्रेलर)
कलाकार: कंगना रनौत, जस्सी गिल, नीना गुप्ता, यज्ञ भसीन और ऋचा चड्ढा
निर्देशक: अश्विनी अय्यर तिवारी
निर्माता: फॉक्स स्टार स्टूडियोज
रेटिंग: ***1/2
13 साल पहले की एक दोपहर निर्देशक मोहित सूरी ने फोन पर अपनी पहली फिल्म वो लम्हे का ट्रायल शो देखने का जब न्योता दिया और कहा कि फिल्म की हीरोइन की अदाकारी आपको चौंका देगी, तो दिल्ली से मुंबई तक की उड़ान में कंगना रनौत नाम की नई अभिनेत्री अक्स ही आंखों के सामने तैरता रहा। तब से अपनी हर फिल्म में कंगना ने अपनी अदाकारी से चौंकाया ही है। वह हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनको खुद को साबित करने के लिए बार बार पंगा लेना ही होता है। निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा उनकी इस अभिनय यात्रा में एक नया मील का पत्थर साबित होती दिखती है।