अभिमान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म एक तरह से देखा जाए तो ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन का एक बड़ा हस्ताक्षर भारतीय वैवाहिक जीवन पर है। जैसा कि फिल्म में एक संवाद भी है कि ये अभिमान छोटी छोटी बातों का होता है। पर, वैवाहिक जीवन में जहर घोल जाता है। संजय लीला भंसाली ने प्रेमी युगल के बीच नितांत वैयक्तिक भावुक दृश्य गढ़ने जरूर ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्में देखकर ही सीखे होंगे। जैसे फिल्म ‘हम दिल चुके सनम’ में समीर लोगों की निगाहें बचाकर नंदिनी को छेड़ता है, वैसा ही कुछ यहां सुबीर करता है उमा को सामने पाकर।
ये अठखेलियां और शोखियां ही फिल्म में दोनों के रिश्ते की ऊष्मा बन जाती है। ये अलग बात है कि जब इस फिल्म की शूटिंग हुई तब दोनों की शादी नहीं हुई थी लेकिन परदे पर ही पति पत्नी का खेल खेलना अमिताभ और जया को इस फिल्म में खूब रास आया और परदे पर ये दिखता भी है। दोनों का ये अभिनय ही फिल्म ‘अभिमान’ की असाधारण कहानी को अद्वितीय स्तर तक ले जाने में कामयाब होता है। जया भादुड़ी ने इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड भी जीता हालांकि ये पुरस्कार उन्हें फिल्म ‘बॉबी’ के लिए डिंपल कपाड़िया के साथ साझा करना पड़ा।
बाइस्कोप: राम तेरी गंगा मैली के इस राइटर ने दिखाया क्रांतिवीर में कमाल, नाना को दिलाया नेशनल अवॉर्ड