फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 Movie Review: भारत की शानदार जीत का जश्न मनाती है '83', फिल्म देख दर्शकों की आंखों में आ गए आंसू

Fri, 24 Dec 2021 04:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 83 - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 25 जून 1983 को भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में जो इतिहास रचा, उस पर हर भारतीय को गर्व है और इसी गर्व को दोबारा जीने का मौका देती है रणवीर सिंह की फिल्म 83. इसमें रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में हैं। उनके साथ बोमन ईरानी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म में वो सबकुछ है जिसका कपिल देव और रणवीर के फैंस को इंतजार था।
विज्ञापन

2 of 5
83 पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म ‘83’ क्रिकेट के एहसासों की जीत है। निर्देशक कबीर खान ने ये फिल्म वहां से शुरू की है जहां क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पास वर्ल्ड कप खेलने का न्यौता आता है। और, खत्म वहां की है जिसके बारे में पूरा देश और दुनिया के किसी भी कोने में बसा क्रिकेट प्रेमी भारतीय जानता है। जिस कहानी का आदि और अंत पता हो, उसके बीच के किस्से ही दर्शक का ध्यान बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। और, फिल्म ‘83’ यही करती है। फिल्म बेहतरीन लिखी गई है, और आज के समय में जब दर्शक थियेटर से लगभग दूरी बना चुके हैं उस समय ये फिल्म दर्शकों को थियेटर में खींचने पर मजबूर करती है।
विज्ञापन

3 of 5
83 फिल्म - फोटो : अमर उजाला मुंबई
कबीर ने किसी भी खिलाड़ी की निजी जिंदगी में जाने का रिस्क नहीं लिया। असीम मिश्रा की सिनेमैटोग्राफी सिनेमाहॉल में बैठे हुए स्टेडियम का एहसास कराती है। दर्शक क्रिटक्स सभी का एक सुर में मानना है कि फिल्म देर से रिलीज हुई, लेकिन दुरुस्त है। फिल्म इमोशन, जोश और जज्बे से भरी हुई है।

4 of 5
83 फिल्म - फोटो : अमर उजाला मुंबई
एक यूजर ने लिखा- क्या शानदार फिल्म थी। रणवीर तुम्हारी एक्टिंग को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। फिल्म देखकर आंखों में आंसू आ गए। एक ने लिखा- फुल पैसा वसूल फिल्म है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 83 में दीपिका और रणवीर सिंह - फोटो : deepveerparadiso/insta
एक ने लिखा. अपने दमदार अभिनय के जरिए अभिनेता रणवीर सिंह ने समां बांध दिया है। वहीं रणवीर-दीपिका की रियल लाइफ केमेस्ट्री भी फिल्म में बखूबी दिखाई गई है। पंकज त्रिपाठी ने हमेशा की तरह शानदार काम किया है। ताहिर राज भसीन सुनील गावस्कर के किरदार में खूब फिट बैठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें