फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: महेश भट्ट परदे पर ला रहे हरियाणवी क्वीन की कहानी, 'मैडम सपना' फिल्म का एलान

Wed, 04 Sep 2024 03:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। अपने डांस से उन्होंने देश-दुनिया में नाम कमाया है। उनकी कहानी काफी संघर्षभरी रही है। अब इस कहानी को सपना चौधरी के फैंस परदे पर देख सकेंगे। सपना चौधरी की बायोपिक आ रही है। मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट यह फिल्म बना रहे हैं। आज सपना चौधरी ने खुद पोस्ट शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
सपना चौधरी की बायोपिक का नाम है 'मैडम सपना'। सपना चौधरी ने बताया है कि उनकी फिल्म अगले साल यानी 2025 में दर्शकों तक पहुंचेगी। इसके साथ उन्होंने लंबा नोट भी लिखा है। सपना चौधरी की फिल्म का एलान होते ही फैंस बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'जिंदगी कभी आसान नहीं होती, ये हम सब जानते हैं। लेकिन हमारे संघर्ष, हमारी लड़ाइयां, हर किसी के लिए अलग-अलग होती हैं। जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मेरा सफर कभी भी फूलों की सेज नहीं रहा। फिर भी आज मैं मजबूती से खड़ी हूं, सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। अब वक्त आ गया है कि मैं अपनी कहानी बताऊं, सिर्फ सपना चौधरी के रूप में नहीं, बल्कि उन सबकी आवाज बनकर जो अपनी लड़ाइयां लड़कर उनसे ऊपर उठे हैं'।
Ram Charan- Suriya: पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को पसंद हैं साउथ के अभिनेता, राम चरण और सूर्या को बताया खास

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना ने आगे लिखा है, 'शाइनिंग सन स्टूडियोज के जरिए मेरी यात्रा अब आपके सामने होगी-खरी, सच्ची, और बिना किसी बनावट के। जैसे आप हमेशा मुझ पर आशीर्वाद बरसाते रहे हैं, वैसे ही इस बार भी हम पर अपना प्यार और साथ बनाए रखें। इस बार हमें आपके प्यार की और भी जरूरत है, आपके साथ की और भी मजबूती से, क्योंकि ये कहानी अब सिर्फ मेरी नहीं रही। ये एक ऐसी कहानी है, जो संघर्षों से उभरी है, उम्मीद की है और उन सपनों की है जो कभी मरे नहीं'।
Deepak Tijori: शाहरुख खान और आमिर खान में से किसे चुनेंगे दीपक तिजोरी? अभिनेता ने दिया ये जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी ने पोस्ट में बताया, 'मेरी कहानी, अब सबकी है। जल्द आ रही है, 2025 में'। इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर बधाई लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह! क्या शानदार खबर है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको बहुत शुभकामनाएं। आपकी कहानी लोगों को प्रेरणा देगी'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें