फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2024: मां के इस खास दिन को बनाएं और भी खास, बॉलीवुड गानों के साथ मां को कहीए 'हैप्पी मदर्स डे'

Sun, 12 May 2024 06:32 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मां का स्थान दुनिया में सबसे ऊंचा होता है। मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है। मां के लिए उसके बच्चे का रिश्ता हर रिश्ते से अनमोल होता है। बॉलीवुड में भी कई फिल्में और वेब सीरीज मां पर बनाई गई हैं साथ ही कुछ ऐसे गाने भी हैं जो सिर्फ मां पर ही फिल्माएं गए हैं। मदर्स डे 2024 के मौके पर पूरा सोशल मीडिया 'मदर्स डे' की विशेज से भर हुआ है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप भी अपनी मां को डेडिकेट करें यह बेहतरीन गाने और मनाएं उनके इस दिन को सबसे खास।
 
विज्ञापन
1 of 6
मदर्स डे - फोटो : सोशल मीडिया
मां का स्थान दुनिया में सबसे ऊंचा होता है। मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है। मां के लिए उसके बच्चे का रिश्ता हर रिश्ते से अनमोल होता है। बॉलीवुड में भी कई फिल्में और वेब सीरीज मां पर बनाई गई हैं साथ ही कुछ ऐसे गाने भी हैं जो सिर्फ मां पर ही फिल्माएं गए हैं। मदर्स डे 2024 के मौके पर पूरा सोशल मीडिया 'मदर्स डे' की विशेज से भर हुआ है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप भी अपनी मां को डेडिकेट करें यह बेहतरीन गाने और मनाएं उनके इस दिन को सबसे खास।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म यारियां - फोटो : सोशल मीडिया
'मेरी मां' गाना फिल्म 'यारियां' का है। यारियां का 'मेरी मां' गाना काफी परफेक्ट वाइब देता है। यह गाना उस निस्वार्थ प्रेम और अटूट सपोर्ट का जश्न मनाता है, जो माताएं अपने बच्चों को देती है। वह अपने बच्चों के लिए हर कठिन राह पर खड़ी रहती है।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म नीरजा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'नीरजा' 2016 में रिलीज हुई था। इस फिल्म का गाना 'ऐसा क्यों मां' काफी प्रसिद्ध हुआ था। इस फिल्म में सोनम कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। यह एक बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म में सोनम ने नीरजा भनोट का किरदार निभाया था। इस गाने में मां और बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है। इस गाने को सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं और इसका गाना विशाल कुराना ने दिया है।

4 of 6
फिल्म तारे जमीन पर - फोटो : सोशल मीडिया
'तुझे सब है पता' गाना आमिर खान की प्रसिद्ध फिल्म 'तारे जमीन पर' का है। आमिर खान स्टारर 'तारे जमीन पर' का 'तुझे सब है पता मेरी मां' गाना कॉफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने में मां और बच्चे के रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म एबीसीडी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन की फिल्म 'एबीसीडी 2' का गाना 'मां तेरी चूनर' काफी चर्चित गना है। 'एबीसीडी 2' का यह इमोशनल गाना मां के प्यार और त्याग के सार को खूबसूरती से दर्शाता है। इस गाने को आप भी अपनी मां को डेडिकेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म लाडला - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1944 में फिल्म 'लाडला' रिलीज हुई थी। यह फिल्म के मशहूर गानों में से एक है। इसके बोल है 'तेरी उंगली पकड़ के चला'। इस गाने में मां-बेटे के प्यार और जज्बात को बखूबी दर्शाया गया है। इस गाने को उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल समीर ने लिखे हैं। इसे आनंद मिलिंद ने कंपोज किया है। इसे फरीदा जलाल और अनिल कपूर पर फिल्मया गया है। इस फिल्म को राज कंवर ने निर्देशित किया है। यह एक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी, और रवीना टंडन ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें