उर्फी जावेद
- फोटो : social media
हाल ही में इस साल सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले एशियाई सेलेब्स की सूची जारी हुई है। टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद ने इस सूची में जगह बनाई है। उर्फी बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान जैसी कई बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ने में कामयाब रही हैं। यह पहली बार नहीं है कि उर्फी ने यह मुकाम हासिल किया है, क्योंकि वह पहले भी दो बार एशिया में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले सेलेब्स में जगह बना चुकी हैं।