क्रिस्टीना पिस्जकोवा बोलीं- 'शानदार होगा आयोजन'
मिस वर्ल्ड पेजेंट 2025 का आयोजन हैदराबाद में होगा। साल 2024 की मिस वर्ल्ड विजेता क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने भारत में होने जा रहे 72वें मिस वर्ल्ड पेजेंट पर खुशी जताई है। क्रिस्टीना ने कहा, 'मुझे भारतीय चमक बेहद पसंद है, जो पेजेंट के पिछले एडिशन में दिखाई दी। मुझे यकीन है कि यहां इस बार भी आयोजन शानदार होगा। भारत के पास इस बार देने के लिए बहुत कुछ है'।
पूरा हुआ क्रिस्टीना का सपना
क्रिस्टीना ने आगे कहा, 'जैसा कि आप जानते और सुनते होंगे, मिस वर्ल्ड का मतलब केवल बातें करना नहीं, बल्कि वास्तव में कुछ करना है, इसलिए हम जिन राज्यों में जा रहे हैं, वहां हम कोई न कोई प्रोजेक्ट खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हम मददगार बनने की कोशिश कर रहे हैं'। क्रिस्टीना ने आगे कहा कि वे मंदिरों में भी जा रही हैं। 2024 की मिस वर्ल्ड ने कहा, 'भारत में मैं मंदिर गई, जो मेरे लिए एक जादुई अनुभव रहा। मैं हमेशा हिंदू मंदिर में जाने का सपना देखती थी और सोचती कि यह कैसा होगा। कल मेरा सपना सच हो गया। मुझे बहुत सारे आशीर्वाद मिले'।
यह खबर भी पढ़ें:
B-Town: फिल्मी परिवार में जन्म, फिल्मी माहौल में परवरिश फिर भी नहीं चला इन सितारों का करियर, ये है लिस्ट
भारत के खाते में छह बार आया ताज
बता दें कि बीते वर्ष 71वें मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन भी भारत में दिल्ली और मुंबई में हुआ। साल 2024 में चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर ताज सजा था। इस बार भारत की ओर से फेमिना मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता में भाग लेंगी। भारत छह बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुका है। रीटा फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) भारत के लिए यह खिताब जीत चुकी हैं।