फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: ‘मिराय’ और ‘डेमन स्लेयर’ ने पहले दिन दिखाया कमाल, बाकी फिल्मों का क्या रहा कलेक्शन?

Sat, 13 Sep 2025 08:01 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saturday Box Office Collection: शुक्रवार को फिल्म ‘मिराय’, ‘डेमन स्लेयर’, ‘एक चतुर नार’ और ‘जुगनुमा’ के अलावा कुछ और फिल्में रिलीज हुईं। इसके अलावा कुछ और फिल्में भी थिएटर में दर्शकों को मनोरंजन करने के लिए पहले से मौजूद हैं। जानिए, इन सब फिल्मों का क्या कलेक्शन रहा है? 

विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पहले दिन साउथ फिल्म ‘मिराय’ और जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ ने अपने कलेक्शन से चौंका दिया है। इन फिल्मों ने शानदार शुरुआत की है। जानिए, बाकी फिल्मों ने पहले दिन कितने कमाए और पहले से मौजूद मूवीज का कलेक्शन क्या रहा है। 

विज्ञापन

2 of 6
फिल्म मिराय - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasajja123
मिराय
साउथ फिल्म ‘मिराय’ ने कल यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। तेजा सज्जा स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। सिर्फ 50 से 60 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म पहले दिन बढ़िया कलेक्शन करने में कामयाब रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'डेमन स्लेयर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
डेमन स्लेयर
जापानी एनिमे मूवी ‘डेमन स्लेयर’ भी शुक्रवार को देश-दुनिया में रिलीज हुई। एनिमे फिल्म होने के बावजूद इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज है। इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। साथ रिलीज हुई भारतीय फिल्मों को इसने कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 

4 of 6
'एक चतुर' और 'जुगनुमा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
एक चतुर नार और जुगनुमा
दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश स्टारर फिल्म ‘एक चतुर नार’ भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में पहले दिन कमजोर शुरुआत की है। ‘एक चतुर नार’ का कलेक्शन महज 50 लाख रहा है।  मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जुगनुमा’ एक आर्ट कैटेगिरी की फिल्म है, इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सिर्फ 5 लाख रुपये बटोर हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बागी 4 और द बंगाल फाइल्स 
शुक्रवार को फिल्म ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को आठ दिन पूरे हो चुके हैं। इन फिल्मों के कलेक्शन में अब गिरावट आने लगी है। फिल्म ‘बागी 4’ ने 8वें दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए और कुल कलेक्शन 45.75 करोड़ रुपये रहा है।  वहीं ‘द बंगाल फाइल्स’ ने 8वें दिन 55 लाख रुपये कमाए हैं, इसका कुल कलेक्शन अब तक 11.8 करोड़ रुपये हुआ है। इस फिल्म का कलेक्शन हर दिन कम होता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'लोका' और 'द कंज्यूरिंग' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल 
इन दिनों सिनेमाघरों में कुछ और फिल्में भी मौजूद हैं, इस लिस्ट में साउथ फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’, हॉलीवुड मूवी ‘द कंज्यूरिंग’, हिंदी फिल्म ‘लव इन वियतनाम’, ‘हीर एक्सप्रेस’ और ‘मन्नू क्या करेगा’ शामिल हैं। फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने 16वें दिन में आकर 3.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री ली है। इसका कुल कलेक्शन 105.55 करोड़ रुपये हो चुका है। हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘द कंज्यूरिंग’ ने 8वें दिन में 2 करोड़ रुपये की कमाई की है, इसका कुल कलेक्शन भी 69 करोड़ रुपये हो चुका है।  हिंदी फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ ने पहले दिन सिर्फ 7 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं ‘हीर एक्सप्रेस’ ने 1 करोड़ 28 लाख रुपये से अपना खाता खोला है। फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ भी शुक्रवार को थिएटर में रिलीज हुई, इस फिल्म ने भी 51 लाख रुपये कमाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें