शाहिद कपूर और कृति सैनन अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में है। मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का पहला गाना 'लाल पीली अखियां' रिलीज' किया, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में शाहिद अपने किलर मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगा रहे हैं। शाहिद लंबे समय के बाद किसी गाने में पावर पैक परफॉर्मेंस देते हुए नजर आए हैं। फैंस के साथ-साथ शाहिद की वाइफ मीरा राजपूत और उनके भाई ईशान खट्टर भी उनकी इस गाने के फैन हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'लाल पीली अखियां' गाने को शेयर भी किया है।