शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@vogueindia और @sabyasachiofficial
शाहरुख के स्टारडम को दिखाता है उनका लुक
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इस बार मेट गाला पर अपना शानदार डेब्यू किया। अपने इस बहुप्रतीक्षित डेब्यू के लिए किंग खान ने भारत के मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के आउटफिट को चुना। शाहरुख ने ब्लैक आउटफिट के साथ चमकदार गोल्डन कलर की ज्वेलरी भी पहनी, जिसमें वो किसी सुपरस्टार से कम नहीं नजर आए। ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ थीम के मुताबिक, शाहरुख ने कई गोल्डन नेकलेस के साथ एक स्टाइलिश ब्लैक कलर का सूट पहना था। दो सबसे प्रमुख नेकलेस में से एक में उनके शुरुआती अक्षर 'SRK' और दूसरे में 'K' अक्षर है। शाहरुख के आउटफिट के बारे में बताते हुए डिजाइनर सब्यसाची का कहना है कि ये आउटफिट वैश्विक मंच पर उनके स्टारडम को दिखाता है। एक्टर ने अपने बाएं हाथ में चार खूबसूरत अंगूठियां और एक शानदार घड़ी भी पहनी थी। उन्होंने इस क्लासी लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए ब्लैक चश्मा और एक स्टेटमेंट ब्रोच को भी अपने साथ जोड़ा।