फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mawra Hocane: मावरा हुसैन के अलावा इन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में रखा कदम; खूब चली फिल्में

Sat, 15 Feb 2025 04:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pakistani Actress in Bollywood: मावरा हुसैन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' सिनेमाघरों में चल रही है। वह पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि वह कौन सी पाकिस्तानी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में काम किया है।
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तानी एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
'सनम तेरी कसम' फिल्म री-रिलीज के बाद अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में मावरा हुसैन अहम किरदार में हैं। वह पाकिस्तान की अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'सनम तेरी कसम' से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया है। पाकिस्तान के दूसरे कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने भारत में नाम कमाया है।
विज्ञापन

2 of 6
सबा कमर - फोटो : इंस्टाग्राम@sabaqamarzaman
सबा कमर
सबा कमर पाकिस्तान की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शुमार होती हैं। उन्होंने साल 2017 में आई फिल्म 'हिंदी मीडियम' में काम किया। फिल्म में उनके साथ इरफान खान थे। इस फिल्म ने अब तक 322.4 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन

3 of 6
माहिरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम@mahirahkhan
माहिरा खान
माहिरा खान पाकिस्तान में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'रईस' में अभिनय किया है। उनके साथ बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अभिनय किया है। फिल्म ने अब तक 281.44 करोड़ की कमाई की है।

यह खबर भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam: ‘सनम तेरी कसम’ को मिला बिग बी का सपोर्ट, फिल्म के लिए लिखी ये बात

4 of 6
सजल अली - फोटो : इंस्टाग्राम@sajalaly
सजल अली
सजल अली पाकिस्तानी अभिनेत्री होने के साथ पाकिस्तानी मॉडल भी हैं। सजल अली ने साल 2017 में 'मॉम' फिल्म में काम किया। इस फिल्म में सजल के साथ बॉलीवुड की दिग्गज कलाकार श्रीदेवी ने अभिनय किया। फिल्म में नवाजुद्दीकी और अक्षय खन्ना भी हैं। फिल्म ने 56.57 करोड़ की कमाई की। 

यह खबर भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam 2: खतरे में 'सनम तेरी कसम' का सीक्वल, निर्माता दीपक मुकुट बोले- इसका अधिकार सिर्फ मेरे पास
विज्ञापन

5 of 6
हुमैमा मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@humaimamalick
हुमैमा मलिक
हुमैमा मलिक पाकिस्तान में 'बोल' फिल्म से काफी मशहूर हुईं। साल 2014 में हुमैमा मलिक बॉलीवुड की फिल्म 'राजा नटवरलाल' में अभिनय किया। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाश्मी ने काम किया। इस फिल्म ने अब तक 44.67 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मावरा होकेन - फोटो : इंस्टाग्राम @mawrellous
मावरा हुसैन
मावरा हुसैन ने साल 2011 में पाकिस्तानी सीरियल 'खिचड़ी सालसा' से अपने करियर की शुरूआत की। उन्होंने साल 2016 में फिल्म 'सनम तेरी कसम' से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म भारत में दोबारा 7 फरवरी को रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दोबारा रिलीज के बाद आठवें दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें