आज हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर का 78वां जन्मदिन है। रणधीर कपूर राज कपूर के बेटे और पृथ्वीराज कपूर के पोते हैं। उन्होंने ‘श्री 420’ में बतौर बाल कलाकार के रूप में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अभिनय और निर्देशन की शुरुआत साल 1971 में आई फिल्म ‘कल आज और कल’ से किया। इसके बाद उन्होंने ‘जीत’ (1972), ‘हमराही’ (1974), रोमांटिक कॉमेडी ‘जवानी दीवानी’ (1972), ‘लफंगे’ (1975), ‘पोंगा पंडित’ (1975), ‘रामपुर का लक्ष्मण’ (1972) और ‘हाथ की सफाई’ (1974) जैसी मल्टी-स्टारर फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने कई सारी फिल्में की, लेकिन कपूर खानदान के और लोगों की तरह उनका करियर उतना सफल नहीं रहा। रणधीर कपूर बागी किस्म के इंसान हैं। उन्होंने अपना प्यार पाने के लिए अपने परिवार से ही बगावत कर डाली। हालांकि, जिस प्यार को पाने के लिए वह अपने परिवार के खिलाफ गए। उसी से उन्हें वर्षों दूर रहना पड़ा। आइए जानते हैं आखिर इसकी क्या वजह थी।