मोहम्मद आशिक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मास्टरशेफ इंडिया में मौका कैसे मिला?
मेरा सपना था मास्टरशेफ इंडिया में आने का, लेकिन मुझे पता नहीं था कि कैसे ऑडिशन देना है। हो भी पाएगा कि नहीं हो पाएगा। काफी समय से इसमें भाग लेने की कोशिश कर रहा था। मास्टरशेफ इंडिया सीजन सात के 40 प्रतिभागियों में से मैं भी था। लेकिन थोड़े से अंतर से चूक गया। मेरे घरवाले कहने लगे कि कहीं जाकर कोई नौकरी कर लो। मेरे जीजा सऊदी अरब में जॉब करते हैं, उन्होंने मुझे वहां जॉब करने के लिए बुलाया। लेकिन मैंने सबसे से कहा कि मुझे एक और मौका दो, मैं जीतकर आऊंगा।