फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejaswini Pandit: किराया नहीं चाहिए, तुम बस... होश उड़ा देगी मराठी एक्ट्रेस तेजस्विनी की आपबीती

Tue, 20 Dec 2022 02:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
तेजस्विनी पंडित - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्रियां आजकल बेबाक अंदाज में अपनी बातों को रखने की वजह से चर्चा में चल रही हैं। कोई भी एक्ट्रेस अपने साथ किसी भी गलत बर्ताव को बर्दाश्त नहीं करती है और इसका विरोध करती नजर आती हैं। हाल ही में, मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित ने अपने साथ घटी ऐसी घटना का खुलासा किया, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
तेजस्विनी पंडित - फोटो : इंस्टाग्राम
तेजस्विनी पंडित ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उनके साथ यह घटना तब हुई, जब वह पुणे में एक अपार्टमेंट में किराए पर रह रही थीं। तेजस्विनी ने बताया कि मकान मालिक ने उनके साथ बहुत ही गलत हरकत ही। मकान मालिक ने उनसे किराए के बदले सेक्सुअल फेवर मांगा। एक पॉडकास्ट शो में बात करते हुए तेजस्विनी ने कहा, 'यह 2009-10 के आसपास की बात है। मैं पुणे में सिन्हागढ़ रोड पर एक किराए के अपार्टमेंट में रहती थी। उस समय मेरी सिर्फ एक या दो फिल्में ही रिलीज हुई थीं। जिस अपार्टमेंट में मैं रहती थी, उसका मालिक एक कॉर्पोरेटर था।'
विज्ञापन

3 of 4
तेजस्विनी पंडित - फोटो : इंस्टाग्राम
तेजस्विनी ने आगे कहा, 'जब मैं किराया देने मकान मालिक के ऑफिस गई तो उसने मुझे डायरेक्ट ऑफर दे दिया। उसने बदले में मुझसे सेक्सुअल फेवर मांगा। मैंने सामने टेबल पर रखे पानी के गिलास को उठाया और उसके चेहरे पर फेंक दिया। मैंने उससे कहा कि मैं इस प्रोफेशन में यह सब करने नहीं आई हूं, वरना मैं इस अपार्टमेंट में नहीं रहती। मैं घर, गाड़ी और न जाने क्या-क्या खरीद लेती।'
विज्ञापन

4 of 4
तेजस्विनी पंडित - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजस्विनी पंडित ने 2004 में मराठी फिल्म 'अगं बाई अरेच्चा' से एक्टिंग डेब्यू किया था। मराठी फिल्मों के अलावा उन्होंने कुछ मराठी टीवी शोज में भी काम किया है। तेजस्विनी पिछली बार 2018 में आई मराठी फिल्म 'ये रे ये रे पैसा' में नजर आई थीं। फिलहाल उन्होंने अपने साथ हुई इस घटना का खुलासा कर सबको हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें