पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने राज कुमार और नाना पाटेकर की 1992 की फिल्म 'तिरंगा' से अपने करियर की शुरुआत की। ममता ने 1990 के दशक में करण अर्जुन, क्रांतिवीर, वक्त हमारा है, सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी फिल्मों में काम किया है। सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने वाली अभिनेत्री 2016 के ड्रग तस्करी मामले में आरोपियों में से एक थीं, जिसमें दो हजार करोड़ रुपये मूल्य की इफेड्रिन जब्त की गई थी। आइए जानते हैं कि ग्लैमर वर्ल्ड से निकलकर अभिनेत्री इस मामले में कैसे फंसी थीं।