फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपनिंग डे पर कैसी रही 'मैं वापस आऊंगा' और 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई? 'गवर्नर' पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म

Sat, 13 Jun 2026 08:08 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: शुक्रवार को सिनेमाघरों में 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' जैसी फिल्में रिलीज हुईं। इसके अलावा पहले से 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' लगी हैं। आइए जानते हैं इन सबका कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
12 जून को सिनेमाघरों में कई नई फिल्मों ने दस्तक दी। इनमें 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' शामिल हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है। इन फिल्मों पर साउथ की फिल्म 'पेद्दी' भारी पड़ी है। फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मैं वापस आऊंगा
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई नहीं की है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बंटवारे के दर्द को दिखाती इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अदाकारी की है।
विज्ञापन

3 of 6
भारत भाग्य विधाता - फोटो : अमर उजाला
भारत भाग्य विधाता
कंगना रनौत की अदाकारी वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने भी 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही। ओपनिंग डे पर इसने सिर्फ एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म साल 2008 के मुंबई हमलों और एक अस्पताल के स्टाफ के साहस की कहानी कहती है। इसमें कंगना ने नर्स का रोल किया है।

Bharat Bhhagya Viddhaata Review: कंगना ने संभाला मोर्चा, लेकिन क्या कहानी पूरा असर छोड़ पाती है? पढ़िए रिव्यू

4 of 6
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' - फोटो : इंस्टाग्राम
गवर्नर: द साइलेंट सेवियर
मनोज बाजपेयी की अदाकारी वाली फिल्म 'गर्वनर' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन यह फिल्म दर्शक जुटाने में नाकाम रही। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसके निर्देशक चिन्मय मांडलेकर हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पेद्दी फिल्म में जान्हवी कपूर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
पेद्दी
राम चरण और जान्हवी कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'पेद्दी' ने नौवें दिन भी अच्छा कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसने 5.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। गुरुवार को इसने 6.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 198.70 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
है जवानी तो इश्क होना है ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की अदाकारी वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने आठवें दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। सातवें दिन इस फिल्म ने 2.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका कुल कलेक्शन 38.70 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें