फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Main Atal Hoon: बड़े पर्दे के बाद 'मैं अटल हूं' ओटीटी पर रिलीज को तैयार, जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Sun, 10 Mar 2024 04:06 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मैं अटल हूं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर बनी फिल्म 'मैं अटल हूं' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। पंकज त्रिपाठी स्टारर यह फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने भी खूब सराहा। अब बड़े पर्दे के बाद यह फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'मैं अटल हूं' पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनके चार दशक से अधिक राजनीतिक यात्रा को दिखाया गया है। आज के समय वाजपेयी की विरासत को राजनीतिक नेता अपने मार्गदर्शन के रूप में देखते हैं। अपनी सादगी और ईमानदारी के कारण भारत रत्न वाजपेयी देश के लिए युवाओं की प्रेरणा बन गए। रवि जाधव द्वारा निर्देशित है, 'मैं अटल हूं' 14 मार्च से जी5 पर स्ट्रीम होगी। 


 

Oscars 2024: ऑस्कर जीतने पर विजेता की हो जाती है चांदी, जानिए ट्रॉफी के साथ क्या-क्या मिलते हैं उपहार?

विज्ञापन

3 of 5
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में मुख्य किरदार को निभाने को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'देश के सबसे बड़े और दिग्गज नेताओं में से एक रहे अटल जी का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात थी। इस फिल्म ने मुझे उनके जीवन के कई पहलुओं से परिचित कराया, जिन्होंने मेरे जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। अब जब यह फिल्म जी5 पर अपना रिलीज को तैयार है। मैं दुनियाभर के सभी दर्शकों से इस फिल्म को देखने और अटल जी के जीवन के आदर्शों को पर चलने की अपील करता हूं।

4 of 5
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्म के निर्देशक रवि जाधव ने कहा, 'मैं अटल हूं के लिए पंकज त्रिपाठी एकमात्र पसंद थे, क्योंकि उनमें अटल जी के किरदार के लिए कई गुण मौजूद थे। मुझे खुशी है कि वे इस फिल्म का हिस्सा बने। उनकी भागीदारी ने इस फिल्म के सफर को आगे बढ़ाया है। मैं अटल हूं, अटल जी को हमारी छोटी सी श्रद्धांजलि है। अब यह फिल्म जी5 पर फिल्म रिलीज हो रही है, मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दुनियाभर में भारतीय के दिलों को छुएगी। इसके अलावा फिल्म के निर्माता विनोद भानुशाली ने कहा, 'हमें खुशी है कि हम भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की यात्रा और राजनीतिक विरासत को पर्दे पर जीवंत कर पाए। इसके फिल्म के जरिए हमें पंकज त्रिपाठी और रवि जाधव जैसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों के साथ काम करने का मौका मिला। 

Suniel Shetty: बेटे अहान की फिल्म 'सनकी' की घोषणा के बाद भावुक हुए सुनील शेट्टी, शेयर किया यह इमोशनल नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सांसद रहते हुए पेट्रोल की कीमत बढ़ने के विरोध में वाजपेयी बैलगाड़ी पर सवार होकर संसद पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में विपक्ष के नेता के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। वाजपेयी ने अपने राजनीतिक जीवन में एक ऐसी विरासत छोड़ी है, जिसका मुकाबला हर कोई नहीं कर सकता। अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी राजनीतिक सोच से देश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों मे अहम भूमिका निभाई। इनमें से एक भारत को दुनिया के सामने परमाणु हथियार संपन्न देश के रूप में स्थापित करना भी है।  
Prabhas: पृथ्वीराज सुकुमारन की 'आदुजीविथम' के ट्रेलर पर प्रभास ने दी प्रतिक्रिया, बोले- यकीन नहीं हो रहा कि...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें