90 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार रहीं महिमा चौधरी आज यानी 13 सितंबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्म 'परदेस' से महिमा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह जल्द ही फैंस के दिलों पर राज करने लगीं। महिमा ने मॉडलिंग से बड़े पर्दे पर आकर बड़ा मुकाम हासिल किया। इस राह में कई बाधाएं भी आईं, लेकिन उन्हें रोक न सकीं। महिमा जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं कैसा रहा मॉडलिंग से फिल्म और फिर उनकी निजी जिंदगी में उनका सफर।