फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Celebs: इन भोजपुरी सितारों के पास हैं कई शानदार लग्जरी कार, बीएमडब्ल्यू से रेंज रोवर तक का है कलेक्शन

Fri, 13 Sep 2024 12:57 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रवि किशन, निरहुआ, मनोज तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
सिनेमा के इन सितारों की भी लोकप्रियता भी बॉलीवुड सितारों से कम नहीं है। अपनी दमदार अदाकारी से इन सितारों ने देश-विदेश में काफी नाम कमाया है। बात अगर भोजपुरी फिल्म जगत की हो तो भोजपुरी गानों को कैसे भूला जा सकता है। शादी हो या पार्टी भोजपुरी गानों के बिना महफिल अधूरी लगती है। इन गानों के बजते ही पैर अपने आप थिरकने को मजबूर हो जाते हैं। भोजपुरी फिल्मों के ये सुपरस्टार्स न केवल अपनी एक्टिंग, बल्कि अपनी आलीशान लाइफस्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। जी हां, लग्जरी लाइफस्टाइल के मामले में ये सितारे बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं हैं। भोजपुरी के इन स्टार्स को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का शोक है। चलिए जानते हैं उन भोजपुरी सितारों के बारे में, जिनके पास शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है।
विज्ञापन

2 of 6
पवन सिंह - फोटो : ANI
पवन सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है भोजपुरी स्टार पवन सिंह का दमदार एक्टर होने के साथ-साथ वह एक सिंगर भी हैं। उन्होंने कई भोजपुरी गानों में अपनी आवाज दी है। अभिनेता महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। पवन ने साल 2017 र्सिडीज बेंज GLE250d कार खरीदी थी, जिसकी कीमत 78.58 लाख है। इसके अलावा उनके पास फॉर्च्यूनर कार और कई गाड़ियां हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दिनेश लाल यादव  - फोटो : ANI
दिनेश लाल यादव 
दिनेश लाल यादव निरहुआ नाम से मशहूर हैं। पवन सिंह की तरह ही इन्हें भी महंगी और लग्जरी गाड़ियों का शौक है। एक्टर के पास रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर कार है। इन्होंने भोजपुरी की कई दमदार फिल्में  की हैं इसके अलावा राजनीति भी यह अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।

4 of 6
मनोज तिवारी, - फोटो : ANI
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी की गिनती भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों में होती है। अभिनेता होने के साथ ही वह एक मशहूर गायक भी हैं। मनोज तिवारी के पास पांच लग्जरी गाड़िया हैं, जिनमें ऑडी की Q7, मर्सिडीज बेंज, होंडा सिटी और फॉर्च्यूनर शामिल है। अभिनेता होने के अलावा मनोज भारतीय जनता पार्टी के नेता भी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम @ravikishann
रवि किशन 
अभिनेता रवि किशन अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। एक्टर के पास कई लग्जरी गाड़िया हैं, जिनमें बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, जगुआर जैसी गाड़ियां शामिल हैं। जगुआर एक्सएफ की कीमत 49.78 लाख से 61.39 लाख रुपये तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslimonalisa
मोनालिसा
भोजपुरी की यह हसीना भी लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। भोजपुरी के अलावा अभिनेत्री कई हिंदी टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा के पास ऑडी की Q3 30 TFSI है, जिसकी कीमत 35 से 40 लाख बताई जा रही है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। उनके फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें