साउथ सुपरस्टार महेश बाबू फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वे अपने लाडले बेटे गौतम के दीक्षांत समारोह में स्पॉट किए गए थे। उस समारोह की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्या खास है उन तस्वीरों में--
विज्ञापन
2 of 5
महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम
महेश बाबू की नई तस्वीर इंटरनेट पर धूम मचा रही है। अभिनेता ने अपने बेटे गौतम के साथ अपनी एक तस्वीर को साझा किया है। माना जा रहा है महेश बाबू का यह लुक उनकी आगामी फिल्म से प्रेरित है। सोशल मीडिया पर कुछ ही समय में उनके इस फोटो को लाखों लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 5
महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम
महेश बाबू अपने बेटे संग काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में अभिनेता लंबे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में काफी जंच रहे हैं। गहरे रंग के टीशर्ट में महेश बाबू कमाल लग रहे हैं। बेटे के ग्रेजुएशन की खुशी उनके चेहरे से साफ झलक रही है। बेटे के साथ अपनी तस्वीर को पोस्ट करते हुए अभिनेता ने लिखा है, 'आज मेरा दिल गर्व से भरा हुआ है। आपको ग्रेजुएशन की बधाइयां'।
4 of 5
महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम
महेश बाबू ने आगे लिखा है, 'बेटा अब आपको अपने जीवन के अगले अध्याय आपको लिखना है और मुझे यकीन है कि आप इसमें और ज्यादा सफल होंगे। आप अपने सपनों को जरूर सच करेंगे। मैं आज काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं'।
वहीं महेश बाबू के नए लुक को देखकर उनके फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद अभिनेता एस एस राजामौली की आगामी फिल्म में इसी लुक में नजर आने वाले हैं। वे महेश बाबू की तस्वीर पर कमेंट करके लगातार उनसे सवाल पूछ रहे हैं। वहीं कई फैंस उन्हें उनके बेटे के ग्रेजुएशन पूरा करने की बधाई भी दे रहे हैं।