गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। लोग ऐसे सिनेमा की तलाश में हैं, जिसका लुत्फ इन फुरसत के दिनों में परिवार के साथ उठाया जा सके। लेकिन, मालूम पड़ रहा है कि मनोरंजन के नाम पर इन दिनों सूखा पड़ा है! इस भीषण गर्मी में बाहर निकलने के बाद उन्हें दो फिल्में देखने के विकल्प मिलेंगे, जो सिनेमाघरों में सजी हैं। पहली है राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और दूसरी मनोज बाजपेयी की 'भैया जी'। रविवार को दोनों ने कैसा प्रदर्शन किया? चलिए जानते हैं...