फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahavatar Narsimha Day 6 Collection: ‘महावतार नरसिम्हा’ ने पकड़ी रफ्तार, छठे दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

Wed, 30 Jul 2025 10:10 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahavatar Narsimha Box Office Collection: ‘महावतार नरसिम्हा’ के कलेक्शन में अब धीरे-धीरे सुधार आता जा रहा है। जानें बुधवार को कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
महावतार नरसिम्हा - फोटो : एक्स

लव स्टोरी ‘सैयारा’ के तूफान के बीच एनिमेशन फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ अपनी छाप छोड़ रही है। फिल्म कमाई के मामले में भी लगातार धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अब जानते हैं बुधवार को कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन और ‘महावतार नरसिम्हा’ ने की कितनी कमाई।

विज्ञापन

2 of 5
'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

बुधवार को हुई इतनी कमाई
‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। फिल्म ने मंगलवार को अपने पांचवें दिन 7.70 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब फिल्म की बुधवार की कमाई भी सामने आ गई है। बुधवार को अपने पांचवें दिन ‘महावतार नरसिम्हा’ ने खबर लिखे जाने तक 5.79 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। इस तरह से छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 35.34 करोड़ रुपए पहुंच चुका है।

विज्ञापन

3 of 5
महावतार नरसिम्हा - फोटो : X

वर्ल्ड ऑफ माउथ का ‘महावतार नरसिम्हा’ को मिला फायदा
‘महावतार नरसिम्हा’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही थी। फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपए की ही कमाई की थी। हालांकि, इसके बाद वर्ल्ड ऑफ माउथ का फिल्म को फायदा मिला और फिल्म के कलेक्शन में धीरे-धीरे बढ़त देखने को मिली। अब छह दिनों में फिल्म 35.34 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। ऐसे में लगता है कि इस वीकेंड फिल्म को और भी फायदा मिल सकता है।

4 of 5
'महावतार नरसिम्हा' की झलक और रिलीज डेट - फोटो : इंस्टाग्राम@hombalefilms

विजुअल्स और स्टोरीलाइन की हो रही तारीफ
एनिमेशन फिल्म होने के बावजूद ‘महावतार नरसिम्हा' के विजुअल्स और स्टोरीलाइन की काफी तारीफ हो रही है। अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को होम्बाले फिल्म्स ने प्रेजेंट किया है। जो इससे पहले ‘केजीएफ’, 'सलार' और 'कांतारा' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुका है। ये सभी लार्ज स्केल पर बनी एक्शन फिल्में थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : यूट्यूब
'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' का हिस्सा है ‘महावतार नरसिम्हा’
कुछ समय पहले मेकर्स ने 'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' की घोषणा भी की। इसके तहत भगवान विष्णु के दस अवतारों पर सात एनिमेशन फिल्में बनाई जाएंगी। ‘महावतार नरसिम्हा’ इस कड़ी की पहली फिल्म है। ‘महावतार नरसिम्हा’ भगवान विष्णु के चौथे अवतार की कहानी है। जो उन्होंने अपने परम भक्त प्रहलाद के प्राणों की रक्षा और उसके पिता असुर हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें