महावतार नरसिम्हा
- फोटो : X
वर्ल्ड ऑफ माउथ का ‘महावतार नरसिम्हा’ को मिला फायदा
‘महावतार नरसिम्हा’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही थी। फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपए की ही कमाई की थी। हालांकि, इसके बाद वर्ल्ड ऑफ माउथ का फिल्म को फायदा मिला और फिल्म के कलेक्शन में धीरे-धीरे बढ़त देखने को मिली। अब छह दिनों में फिल्म 35.34 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। ऐसे में लगता है कि इस वीकेंड फिल्म को और भी फायदा मिल सकता है।