फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh: महादेव बेटिंग एप केस की जांच के घेरे में भारती सिंह, क्या समन जारी करेगी ईडी?

Sat, 07 Oct 2023 04:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
महादेव सट्टेबाजी ऐप केस में कई बॉलीवुड सितारे समेत टीवी के कलाकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर हैं। यह मामला तब सामने आया है ईडी ने अभिनेता रणबीर कपूर को समन जारी कर पेश होने के लिए कहा। अभिनेता को अब इस केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के साथ अपने संबंधों को स्पष्ट करना होगा, जो फिलहाल अभी फरार चल रहा है। इस जांच के दायरे में कई और भी कलाकार आ गए हैं, जिन्हें ईडी किसी भी वक्त पूछताछ के लिए बुला सकती है।
Rahat Fateh Ali Khan: महादेव बेटिंग ऐप में राहत फतेह अली खान का नाम भी शामिल, कभी भी तलब कर सकता है ईडी
विज्ञापन

2 of 5
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
ईडी के मुताबिक दुबई में चंद्राकर की शादी में 14 मशहूर हस्तियां शामिल हुईं, जहां कथित तौर पर 260 करोड़ रुपये खर्च किए गए। कथित तौर पर, मेहमानों में से एक कॉमेडियन भारती सिंह भी थीं। चंद्राकर की कथित दुबई शादी के कुछ दृश्य भी इंटरनेट पर सामने आए, जिसमें भारती को उपस्थित मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
भारती सिंह - फोटो : insta
रिपब्लिक की रिपोर्ट के मुताबिक जब उनसे इस बारे में संपर्क किया गया और पूछा गया कि क्या वह दुबई में चंद्राकर की शादी में शामिल हुई थीं, तो उन्होंने उन्हें जानने से इनकार कर दिया। जब महादेव ऐप के प्रचार में उनकी भागीदारी के बारे में सवाल किया गया  तो उन्होंने कहा, "मैंने कुछ भी प्रचार नहीं किया है, मैं पहली बार आपसे यह सुन रही हूं। सौरभ कौन है? मैं उसके बारे में कुछ नहीं जानती। मेरे मैनेजर से बात कीजिए। मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानती।"

4 of 5
भारती सिंह - फोटो : यूट्यूब
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  इस भव्य शादी को सुविधाजनक बनाने के लिए मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को शामिल किया था, जिसने हस्तियों को भुगतान किया था। जो लोग उपस्थित थे उनमें टाइगर श्रॉफ, अली असगर, विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़, एली अवराम, भारती सिंह, सनी लियोन, भाग्यश्री, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, नुसरत भरुचा, कृष्णा अभिषेक, आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : social media
वहीं, रणबीर कपूर दुबई की शादी में शामिल नहीं हुए थे। वह उन मशहूर हस्तियों में से एक हैं जो महादेव गेमिंग ऐप घोटाले के संबंध में ईडी की जांच के दायरे में हैं। अभिनेता ने कथित तौर पर सट्टेबाजी ऐप का समर्थन किया था। सूत्रों के मुताबिक अभिनेता से उन्हें प्राप्त भुगतान के तरीके के बारे में पूछताछ की जाएगी। आने वाले समय में ईडी की ओर से और भी समन जारी किए जाने की बात सामने आ रही है।
Mahadev App Scam: महादेव ऐप मामले में नेहा कक्कड़ का भी नाम शामिल, जानें क्या हैं सिंगर पर आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें