फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: एक पोस्टर की वजह से क्यों ट्रोल हो रहीं माधुरी दीक्षित, PAK प्रमोटर से इसका क्या है कनेक्शन?

Fri, 28 Jun 2024 07:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम madhuridixitnene
अमेरिका में कथित तौर पर होने वाले एक कार्यक्रम का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभिनेत्री माधुरी दीक्षित लोगों के निशाने पर आ गईं। वायरल हो रहे इस पोस्टर में लिखा गया है कि अमेरिका के ह्यूस्टन में एक कार्यक्रम होगा, जिसमें माधुरी हिस्सा लेंगी। इस पोस्टर पर बतौर आयोजक पाकिस्तानी इवेंट मैनेजर रेहान सिद्दीकी का नाम लिखा है। इसी वजह से माधुरी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। हालांकि, पोस्टर और ह्यूस्टन में होने वाले कार्यक्रम को लेकर अभी माधुरी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम madhuridixitnene
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान का आईएसआई से संबंध हैं। शुक्रवार (28 जून) को राजनीतिक टिप्पणीकार सुनंदा वशिष्ठ ने यह पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके मुताबिक यह कार्यक्रम 16 अगस्त 2024 को ह्यूस्टन में होगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम madhuridixitnene
सोशल मीडिया पर लोगों ने रेहान से कथित तौर पर जुड़ने के लिए अभिनेत्री की खूब आलोचना की और ऐसे कार्यक्रमों में भाग न लेने का आग्रह भी किया। वहीं, सुनंदा वशिष्ठ ने जी. किशन रेड्डी का चार साल पुराना पत्र भी साझा किया। तब वे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री थे। इस पत्र में कहा गया था कि भारत सरकार ने रेहान का नाम काली सूची में डाल दिया है। 

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम madhuridixitnene
सुनंदा ने लिखा, "यह देखकर हैरानी हुई कि माधुरी दीक्षित पाकिस्तानी मूल के प्रमोटर के साथ सहयोग कर रही हैं, जो भारतीय एजेंसियों के रडार पर है और जिसे भारत सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट किया गया है। तत्कालीन गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि ह्यूस्टन स्थित पाकिस्तानी मूल के प्रमोटर रेहान सिद्दीकी को ब्लैकलिस्ट किया गया है और उन्होंने बॉलीवुड हस्तियों से उनके साथ काम न करने का अनुरोध किया था।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम madhuridixitnene
इस पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "इस बात से सहमत हूं कि फिल्मों से कोई पैसा नहीं मिलता, लेकिन रिएलिटी शो से कमाई पर्याप्त नहीं है... पति डॉक्टर हैं... लगता है कि दैनिक खर्चों का प्रबंधन करने के लिए जीवनशैली बहुत महंगी है।" हालांकि, एक यूजर ने यह भी लिखा कि हो सकता है कि माधुरी को रेहान सिद्दीकी के बारे में जानकारी न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें